{"_id":"5bd8a1babdec22695c1f5ddd","slug":"151540923834-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी कंपनी का कर्मचारी 40 लाख गबन कर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी कंपनी का कर्मचारी 40 लाख गबन कर फरार
Updated Tue, 30 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
इकबालपुर स्थित निजी कंपनी में काम करने वाला एक कर्मचारी करीब 40 लाख रुपये का गबन करके फरार हो गया। कंपनी मालिक ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद कंपनी मालिक ने सिविल लाइंस कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, सिविल लाइंस निवासी शरद गुप्ता की इकबालपुर स्थित क्लीना इंस्डस्ट्रीज के नाम से कंपनी है। उनकी कंपनी में दुर्गेश पुत्र योगेश निवासी 112 सेरमपुर अकबारा, जिला उन्नाव यूपी काम करता था। आरोप है कि कर्मचारी ने कंपनी में काम करते हुए लाखों का हेरफेर करना शुरू कर दिया। इस बीच दुर्गेश ने 40 लाख रुपये का गबन कर डाला। इसके बाद फरार हो गया। कंपनी मालिक ने उसके मोबाइल नंबर पर कॉल की तो नंबर बंद आया। इसके बाद उन्होंने उसके किराये के मकान पर पहुंचकर जानकारी ली। लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं चला। आरोपी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने पर कंपनी मालिक ने सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर उसके खिलाफ तहरीर दी।
एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि सिविल लाइंस के कंपनी मालिक शरद गुप्ता की तहरीर पर दुर्गेश के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश के लिए जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही उसके बारे में उन्नाव पुलिस से भी संपर्क साधा जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।