{"_id":"5adb87124f1c1b58098b5bcb","slug":"151524336402-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार और बेंच के बीच तालमेल होना बेहद जरूरी: न्यायमूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार और बेंच के बीच तालमेल होना बेहद जरूरी: न्यायमूर्ति
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर। तहसील में नए न्यायिक अधिकारियों के स्वागत में आयोजित समारोह में नैनीताल हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायाधीश वीके बिष्ट और न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह ने कहा कि न्यायिक कार्य के सुगमता एवं सफल संचालन के लिए बार और बेंच के बीच तालमेल होना जरूरी है। लक्सर में न्यायालय भवन के लिए प्रस्तावित जमीन पर जल्द भवन का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
शनिवार को लक्सर एडवोकेट एसोसिएशन की ओर से लक्सर न्यायालय में तैनात नए न्यायिक अधिकारियों के स्वागत को समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायाधीश वीके बिष्ट ने कहा कि बार और बेंच एक-दूसरे के पूरक हैं। दोनों के सहयोग और तालमेल से न्यायिक कार्य संपादित होते हैं। इसलिए दोनों के बीच तालमेल होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में न्यायिक अधिकारियों की कमी दूर कर ली गई है। लक्सर न्यायालय के लिए अलग से भवन निर्माण प्रस्तावित है। इसके निर्माण के लिए बजट रिलीज होने में कुछ दिक्कतें आ रही थी। इन्हें दूर कर जल्द भवन का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह ने कहा की न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े कर्मचारियों के लिए वादकारी का हित सर्वोपरि होता है। इसलिए दोनों को वादकारी के हित के लिए कार्य करने चाहिए। एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष उदयपाल सिंह पंवार ने लक्सर में परिवार न्यायालय नियमित रूप से सुचारु करने की मांग की। मौके पर सीजेएम हरिद्वार आरके श्रीवास्तव, सिविल जज एसडी एकता तिवारी, एडीजे अंबिका पंत, ज्यूडिशयल मजिस्ट्रेट सचिन पाठक, एसडीएम कौस्तुभ मिश्र, सीओ चंदन सिंह बिष्ट राजकुमार तोमर, विनोद शर्मा, दिनेश कुमार, विजयपाल गुर्जर, सत्यवीर राठी, दीपक कुमार, राजेंद्रनाथ मेहंदीरत्ता, पवन सिंह, अशोक कौशिक, कालूराम, राजबीर सिंह, अलाउद्दीन, सुक्रमपाल, राजेश रस्तोगी, राजेश वत्स, ज्ञानेश्वर ठकराल, हरपाल सिंह पंवार, सुशील कुमार, अनिल कुमार, भूपेश्वर ठकराल, विजेंद्र देओल, हरीश कुमार, अजय कश्यप, सुधीर कुमार, स्वतंत्र कुमार, शिवकुमार शर्मा, प्रदीप चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
रामनगर कोर्ट में बनेगा 50 लाख की लागत से कॉरिडोर
रुड़की। रामनगर कोर्ट में कॉरिडोर का शिलान्यास करने पहुंचे हाईकोर्ट के न्यायाधीश बीके बिष्ट ने कहा कि न्यायालय में आने वाले हर व्यक्ति को न्याय मिलना चाहिए। वकीलों को अचानक हड़ताल करने से बचना चाहिए इससे कोर्ट में आने वाले फरियादियों की फजीहत होती है।
रामनगर कोर्ट में 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले कॉरिडोर का शिलान्यास हाईकोर्ट के न्यायाधीश बीके बिष्ट और न्यायाधीश लोकपाल सिंह, जिला जज राजेंद्र सिंह चौहान, विधायक प्रदीप बत्रा ने फीता काटकर किया। एडवोकेट एसोसिएशन ने फूलमाला पहनाकर और स्मृति चिह्न प्रदान कर इनका स्वागत किया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों ने कहा कि कॉरिडोर बनने से अधिवक्ताओं को लाभ मिलेगा। समय की बचत होगी। वरिष्ठ अधिकारियों को बार-बार सीढ़ियां उतरने-चढ़ने से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि अक्तूबर तक खाली पड़े एडीजे के पद पर किसी को भेज दिया जाएगा। लाइब्रेरी बनवाने के लिए प्रयास किया जाएगा। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा वह कोर्ट में लाइब्रेरी के लिए पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि कोर्ट में अधिवक्ताओं को हड़ताल से बचना चाहिए। इस अवसर पर प्रथम अपर जिला जज सुशील तोमर, सिविल जज अनिता गुंज्याल, एसीजेएम संदीप तिवारी, सिविल जज जूडीशियल कपिल कुमार, द्वितीय अपर सिविल जज जूडीशियल, कृष्टिका गुंज्याल, प्रथम जेएम विशाल वशिष्ठ, हाईकोर्ट के अधिवक्ता सुखपाल सिंह, केपी सिंह, मुनीष चंद, अमरपाल, संजय शर्मा, चौधरी दीप सिंह, दिनेश पंवार, इंद्रपाल, मनहोर लाल शर्मा, सुरेश चंद शर्मा, संदलीप यादव, सचिन जैन, अतुल शर्मा, केसी तिवारी, सत्तो वर्मन, सीमा, रवि कौशिक, फिरोज, सुनील गोयल, विनोद चौहान, अजय शर्मा, विपिन शर्मा, मुस्तकिम, अंजू आदि मौजूद रहे।