{"_id":"5ad4f3614f1c1b9f098b4e91","slug":"151523905377-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सीएम रावत ने की आईआईटी निदेशक मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सीएम रावत ने की आईआईटी निदेशक मुलाकात
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की(ब्यूरो)। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देर शाम आईआईटी पहुंच कर धरने पर बैठे मृतक आश्रितों से मुलाकात की। मृतक आश्रितों ने बताया कि उन्हें संस्थान प्रशासन ने नौकरी से निकाल दिया है, जो कि गलत फैसला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बेरोजगारों को रोजगार दिलाने की बात करती है तो जिन बेरोजगारों के पास रोजगार है उनको नौकरी से क्यों हटाया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मृतक आश्रितों की बात को सुना और उन्हें जल्द से जल्द वापस नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र व राज्य सरकार बेरोजगारों को रोजगार नहीं दे सकती तो उनको किसी का रोजगार छीनने का भी हक नहीं है। इसके बाद उन्होंने आईआईटी निदेशक प्रोफेसर ऐके चतुर्वेदी से भी मुलाकात की। इस दौरान पार्षद किरण भाटिया, उदय सिंह पुंडीर, आशीष सैनी, सुमित चौधरी, सुधीर शांडिल्य सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।
विज्ञापन