{"_id":"59f219734f1c1b8e698b7b0e","slug":"151509038451-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहिंग्या को भारत में शरण देना देशहित के खिलाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहिंग्या को भारत में शरण देना देशहित के खिलाफ
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लक्सर।
विधायक संजय गुप्ता ने म्यांमार से निष्कासित रोहिंग्या मुसलमानों को भारत में प्रवेश देना देशहित के खिलाफ बताया। कहा कि है। इससे देश में आतंकवाद को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि रोहिंग्या को शरण देना अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने के समान होगा।
बृहस्पतिवार को विधायक ने पत्रकार वार्ता में कहा कि रोहिंग्या मुसलमान भारत में घुसपैठ कर आतंकवाद को बढ़ावा देकर शांति व्यवस्था खराब करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने बयान दिया था कि भारत में मुस्लिम सुरक्षित नहीं हैं और डरे हुए हैं तो फिर रोहिंग्या मुसलमान यहां शरण क्यों लेना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर रोहिंग्या मुसलमानों को भारत में नहीं घुसने दिया जाएगा। कहा कि अगर सरकार ने भारत में घुसपैठ कर रहे रोहिंग्या मुसलमानों पर कड़ा रुख नहीं अपनाया तो आने वाले समय में यह देश के लिए बड़ा खतरा बनकर सामने आएंगे। उन्होंने रोहिंग्या मुसलमानों की वकालत करने वालों की मंशा पर भी सवाल उठाए। इस मौके पर राज सिंह, नेपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, मनोज कुमार, कश्मीर सिंह, राजेंद्र कुमार, नरेश शर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन