फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   रोहिंग्या को भारत में शरण देना देशहित के खिलाफ

रोहिंग्या को भारत में शरण देना देशहित के खिलाफ

Thu, 26 Oct 2017 10:50 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
रोहिंग्या को भारत में शरण देना देशहित के खिलाफ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लक्सर।
विधायक संजय गुप्ता ने म्यांमार से निष्कासित रोहिंग्या मुसलमानों को भारत में प्रवेश देना देशहित के खिलाफ बताया। कहा कि है। इससे देश में आतंकवाद को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि रोहिंग्या को शरण देना अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने के समान होगा।

बृहस्पतिवार को विधायक ने पत्रकार वार्ता में कहा कि रोहिंग्या मुसलमान भारत में घुसपैठ कर आतंकवाद को बढ़ावा देकर शांति व्यवस्था खराब करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने बयान दिया था कि भारत में मुस्लिम सुरक्षित नहीं हैं और डरे हुए हैं तो फिर रोहिंग्या मुसलमान यहां शरण क्यों लेना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर रोहिंग्या मुसलमानों को भारत में नहीं घुसने दिया जाएगा। कहा कि अगर सरकार ने भारत में घुसपैठ कर रहे रोहिंग्या मुसलमानों पर कड़ा रुख नहीं अपनाया तो आने वाले समय में यह देश के लिए बड़ा खतरा बनकर सामने आएंगे। उन्होंने रोहिंग्या मुसलमानों की वकालत करने वालों की मंशा पर भी सवाल उठाए। इस मौके पर राज सिंह, नेपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, मनोज कुमार, कश्मीर सिंह, राजेंद्र कुमार, नरेश शर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed