{"_id":"58ed0fb64f1c1b6137cf695a","slug":"15-thousand-taka-from-old-age-by-taking-fake-notes","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली नोट बताकर वृद्ध से ठग ले गया 15 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली नोट बताकर वृद्ध से ठग ले गया 15 हजार
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Tue, 11 Apr 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नकली नोट बताकर एक ठग ने वृद्ध से 15 हजार रुपये ठग लिए। वृद्ध बैंक से रुपये निकाल कर ला रहा था। ठग ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताते हुए वारदात को अंजाम दिया है।
गंगहनर कोतवाली अंतर्गत संजय गांधी कालोनी निवासी एक वृद्ध रामनगर चौक स्थित एक बैंक से रुपये निकालने गया था। उसने अपने एकाउंट से 15 हजार रुपये निकाले। जब वृद्ध बैंक से रुपये निकालकर पैदल अपने घर की ओर जा रहा था तो पीछे से एक युवक आया। युवक ने वृद्ध को बताया कि वह बैंक का कर्मचारी है। जो रुपये आप बैंक से लेकर आए हैं। उसमें कोई नोट नकली आ गया है। बैंक कैशियर ने रुपये वापस मांगे हैं। वृद्ध उसकी बातों में आ गया और युवक को 15 हजार रुपये दे दिये। रुपये लेकर युवक एकदम वहां से चला गया। जब युवक वापस नहीं आया तो वृद्ध बैंक में गया और उसने सारी बात बैंक अधिकारी को बताया। बैंक ने बताया कि उन्होंने किसी भी कर्मचारी को नहीं भेजा है।
खाते से उड़ाए 8400 रुपये
एक युवक का मोबाइल बदलकर किसी ने खाते से 8400 रुपये उड़ा दिये हैं। युवक ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
चंद्रपुरी निवासी सागर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि वह एक एटीएम पर रुपये निकालने गया था। इसी दौरान किसी ने उसका एटीएम कार्ड बदल दिया और खाते से 8400 रुपये निकाल लिये।