{"_id":"5ade2db94f1c1b56098b60c7","slug":"141524510137-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी निकासी को लेकर उपजिलाधिकारी से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी निकासी को लेकर उपजिलाधिकारी से मिले
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलौर(ब्यूरो)। मोहल्ला टोली में पानी की निकासी का कोई समाधान नहीं होने की समस्या को लेकर लोगों ने उपजिलाधिकारी से मुलाकात कर समाधान कराने की मांग की है।
नगर के मोहल्ला टोली के मेन रास्ते पर पिछले कई माह से जलभराव की स्थिति को लेकर ग्रामीण कारी नसीम मंगलौरी के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी नरेन्द्र भंडारी से उनके कार्यालय में मिले। नगर पालिका द्वारा पानी की निकासी का समाधान न करने की जानकारी उन्हें दी। जिस पर उपजिलाधिकारी ने ईओ को फोन पर समस्या का स्थायी समाधान करने का आदेश दिया। ईओ ने उपजिलाधिकारी को बताया कि दो दिन के भीतर पानी की निकासी के लिए नाले के निर्माण का टेंडर निकाल दिया जाएगा। है। उपजिलाधिकरी ने कहा कि दो दिन इंतजार करें, यदि दो दिन में पालिका ने टेंडर नहीं निकाला तो उन्हें बताया जाए। उपजिलाधिकारी से मिलने वालों में कारी नसीम मंगलौरी, जाबिर अली, शहजाद एडवोकेट, तनवीर, दिलशाद उमर, सलमान, मौ0 यूनुस, हाफिज शमशाद अंसारी, अब्दुल खालिक, हाफिज निजामुद्दीन, उस्मान, शाहनवाज फरीदी, मुस्तफा, आबद अली शामिल रहे।