फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   140 crore turnover in banks affected

बैंकों में 140 करोड़ का कारोबार प्रभावित

Tue, 28 Feb 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Tue, 28 Feb 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर मंगलवार को बैंककर्मी एक दिन की हड़ताल पर रहे। कर्मियों ने बीटी गंज स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने एकत्रित होकर 11 सूत्री मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। साथ ही मांगें पूरी नहीं होने की स्थिति में आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी। शहर से देहात तक कर्मियों की हड़ताल से 140 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह बैंककर्मी बीटी गंज स्थित पीएनबी मुख्य शाखा के समीप एकत्रित हुए। इस दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कामरेड वीके गुप्ता ने कहा कि बैंककर्मी 11 सूत्री मांगों को पूरा कराने के लिए सरकार से लगातार अपील कर रहे हैं, लेकिन मांगों पर कोई ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के समय पूरा दारोमदार बैंककर्मियों के कंधे पर था। ऐसे कठिन समय में बैंककर्मियों ने दिन-रात एक कर पूरी निष्ठा से ड्यूटी निभाई। बैंककर्मियों की इस मेहनत का नतीजा है कि स्थिति अब सामान्य हो रही है। इसके बाद भी बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों को अतिरिक्त किए गए कार्य का भुगतान नहीं दिया जा रहा है। कैनरा बैंक इंपलाइज यूनियन के जनरल सेक्रेटरी वीके गुप्ता ने बताया कि यह हड़ताल राष्ट्रव्यापी है।
विज्ञापन


यह रहे मौजूद
आजाद सिंह, राकेश सैनी, अर्जुन गुप्ता, मन्नू माकिन, अनिल अग्निहोत्री, बीएम चमोली, विशाल गुप्ता, नीला अग्रवाल, निधि अग्रवाल, शोभना दुआ, प्रिति बिष्ट, प्रियंका, मिनाक्षी सैनी, शालू, एलविन, अदिति, संगीता त्यागी, अतुल मोहन, तरुण जैन,  विनोद कुमार गुप्ता, वीके गुप्ता, प्रेम सिंह, अजय पराशर, गुंजन मिश्रा, अनिल बजाज, हिमांशु, ओमवीर, सतीश कुमार, केपी थपलियाल, एएस नेगी, पीयूष शर्मा, महेश, डीके वर्मा, आदेश गोयल, चरणदास, नितिन गंभीर, राजेंद्र धामी, अखिलेश, रमेश, जनेश्वर आदि मौैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हैं मांगे
>> नोट बंदी के समय बैंक कार्यालय में समय के पश्चात किए कार्य का उचित भुगतान की प्रतिपूर्ति।
>> सेवानिवृत्ति पर मिलने वाली ग्रेच्युटी एवं अवकाश नगदीकरण को आयकर से मुक्त किए जाए।
>> सभी बैंकों में कामगार/अधिकारी निदेशकों की नियुक्ति अविलंब किए जाएं।
>> वेतन पुनरीक्षण की प्रक्रिया की शुरूआत शीघ्र किया जाए।
>> पेंशन संबंधी सभी मुद्दे आरबीआई/केंद्र की तरह किए जाएं।
>> केंद्र की तर्ज पर अनुकंपा नियुक्ति योजना लागू किया जाए।
>> समस्त संवर्गों में समुचित भर्ती की जाए।
>> बैंकों द्वारा नोटबंदी में किए व्यय की प्रतिपूर्ति की जाए।
>> पांच दिवसीय बैंकिंग को शीघ्र प्रारंभ किए जाए।
>> खराब ऋणों की वसूली पर कठोर एवं कारगर कदम उठाए जाएं।
>> जानबूझकर ऋण न चुकाने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed