{"_id":"5bd4ba71bdec22174b2c2a8d","slug":"131540668017-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में छप्पर में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में छप्पर में लगी आग, लाखों का नुकसान
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, खानपुर
डुमनपुरी गांव के एक ग्रामीण के छप्पर में शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। लपटें उठती देख आननफानन पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। साथ ही कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, आग की चपेट में आने से अंदर रखा लाखों की कीमत का सामान जलकर राखा हो गया। हालांकि बाद में फायर पुलिस की गाड़ी भी मौके पर पहुंची।
खानपुर क्षेत्र के डुमनपुरी गांव निवासी विक्रम मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। शनिवार तड़के विक्रम अपने परिवार को साथ लेकर गांव के पास जंगल में धान की कटाई करने चला गया था। बताया जाता है कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे विक्रम के छप्पर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। लपटें देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह पशुशाला मे बंधे पशुओं को बाहर निकाला। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने सीमित संसाधनों से आग पर काबू पाया। इसके बाद सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई थी। बताया जाता है कि आग से विक्रम के घर में रखा अनाज, कपड़े, चारपाई, पंपिंगसेट मशीन, साइकिल समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने घटना की सूचना तहसील में दी। वहीं, एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने बताया कि आग लगने की घटना के बाद लेखपाल को जांच के लिए मौके पर भेजा गया है।