{"_id":"5ad252174f1c1b85028b499d","slug":"131523733015-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ीमारी के बहाने गुरु जी कर रहे गोवा की सैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ीमारी के बहाने गुरु जी कर रहे गोवा की सैर
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। गुरु जी अपने कर्तव्य को लेकर कितने सजग हैं इस बात का अंदेशा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मां की बीमारी का बहाना बनाकर शिक्षक परिवार के साथ गोवा की सैर कर रहे हैं। जबकि उनकी ड्यूटी बोर्ड परीक्षा की कॉफी चेक करने में लगाई गई थी। शिकायत पर सीईओ ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
ज्वालापुर के इंटर कालेज में बोर्ड परीक्षा की कॉफी चेक करने का केंद्र बनाया गया है। क्षेत्र के एक शिक्षक की ड्यूटी भी कॉफी चेक करने को लगाई थी। तीन-चार दिन तक कॉफी चेक करने के बाद शिक्षक ने केंद्र पर आना छोड़ दिया। कई दिनों तक इंतजार करने के बाद केंद्र अधिकारियों ने शिक्षक से संपर्क किया, तो शिक्षक ने बताया कि उसकी माता की तबीयत खराब है। जिसके चलते उसे गांव आना पड़ा। अब कॉफी चेक करने नहीं आ सकता। इस पर कॉफी चेक केंद्र के अधिकारियों ने शिक्षक के छुट्टी पर चले जाने की कार्रवाई कर दी, लेकिन इसके बाद एक दिन शिक्षा विभाग के एक वाट्सएप ग्रुप में शिक्षक ने परिवार के साथ गोवा की फोटो डाल दी। इससे स्पष्ट हुआ कि शिक्षक गांव न जाकर परिवार के साथ गोवा की सैर कर रहा है। यह फोटो घूमते-घूमते केंद्र के अधिकारियों के पास पहुंच गया। उन्होंने इससे मुख्य शिक्षा अधिकारी रुपेंद्र दत्त शर्मा को अवगत कराया। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।