{"_id":"5a5e47bd4f1c1b89268b4c09","slug":"131516128189-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से देहात तक भीषण ठंड ने छुड़ाई लोगों की कंपकपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से देहात तक भीषण ठंड ने छुड़ाई लोगों की कंपकपी
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की/लक्सर। शहर से देहात तक कोहरे से जनजीवन पूरी तरह अस्तव्यस्त हो गया है। मंगलवार को भी दोपहर तक कोहरा छाया रहा। उसके बाद निकली हल्की धूप ने लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिली। शाम ढलते ही फिर शीतलहर और कोहरे ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर किया।
मंगलवार सुबह अचानक छाए कोहरे ने मौसम को पूरी तरह से बदल कर रखा। कोहरा इतना घना था कि हाईवे पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक सा लग गया था। जबकि बच्चे इसी ठिठुरन में स्कूल पहुंचे। कोहरे के चलते बाजारों की रौनक गायब है। एक सप्ताह से बाजारों में ग्राहक न के बराबर हैं। व्यापारी मंदी से परेशान हैं। धनौरी कृषि वैज्ञानिक केंद्र के प्रभारी पुरुषोत्तम कुमार का कहना है कि पछुआ हवा चलने से अभी ठंड से राहत नहीं मिलेगी। अभी कोहरा और छाएगा। बारिश के बाद ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना है।