फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   मुख्यमंत्री आज खोलेंगे विकास का पिटारा

मुख्यमंत्री आज खोलेंगे विकास का पिटारा

Thu, 28 Dec 2017 12:01 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आज खोलेंगे विकास का पिटारा
रुड़की/ लंढौरा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत गुरुवार को लंढौरा में खानपुर के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के रंग महल में विकास रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री विकास का पिटारा खोलते हुए करोड़ों के विकास की योजनाओं की घोषणा करेंगे। रैली से क्षेत्र को पुल, सड़क, बिजली और हैंडपंप से लेकर विकास की कई सौगात मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य रानी देवयानी , प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने दिन भर महल परिसर में विकास रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इस रैली में भारी भीड़ जुटा कर कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन मुख्यमंत्री के सामने शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में है।
विज्ञापन

कई दिनों से इस विकास रैली का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। रैली का उद्देश्य भाजपा सरकार के नौ महीने की उपलब्धियों पर जनता द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत बताया जा रहा है। आयोजन स्थल स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने बताया कि प्रदेश की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार का नौ माह का कार्यकाल विकास के साथ ही भ्रष्टाचार पर रोक लगाने को समर्पित रहा है। जिससे जनता में दोहरा सकारात्मक संदेश गया है और जनता सरकार की उपलब्धियों से पूरी तरह संतुष्ट है। इस लिए जनता की तरफ से विकास रैली के माध्यम से मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रैली को मुख्यमंत्री के साथ ही शहरी विकास मंत्री और सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक भी संबोधित करेंगे। सांसद रमेश पोखरियाल के आने की संभावना भी जताई। उन्होंने बताया कि सभा की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान करेंगे। उन्होंने बताया कि विकास की यह रैली क्षेत्र के लिए बड़ी उम्मीदें लेकर आएगी क्योंकि मुख्यमंत्री यहां कई घोषणाएं करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री एक बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed