{"_id":"59a9ade64f1c1bf5278b4cea","slug":"131504292326-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी खुले स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी खुले स्कूल
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
लक्सर। कस्बे और देहात के कई पब्लिक स्कूल डीएम के निर्देश मानने को तैयार नहीं है। शुक्रवार को कस्बे और देहात के आधा दर्जन से अधिक पब्लिक स्कूल खुले रहे। एसडीएम ने इन स्कूलों की रिपोर्ट मांगी है।
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिलाधिकारी दीपक रावत ने जिले के कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों को एक सितंबर को अवकाश के निर्देश दिए थे। इस संबंध में सभी एसडीएम, खंड शिक्षा अधिकारियों को अवगत कराया गया था। डीएम का निर्देश जारी होने के बाद रात में कई पब्लिक स्कूलों की ओर से तो अभिभावकों के मोबाइल पर मैसेज भी भेज दिए गए, लेकिन इसके अलावा कस्बे से लेकर देहात तक कई पब्लिक स्कूल शुक्रवार को खुले रहे। सुबह से ही मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इससे छुट्टी के समय बारिश होने से बच्चों को घरों तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों ने स्कूलों के खुला होने की शिकायत एसडीएम कौस्तुभ मिश्र से की। एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।