{"_id":"5988b38b4f1c1bd7468b469c","slug":"131502131083-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्वजारोहण संग रामलीला महोत्सव का हुआ आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्वजारोहण संग रामलीला महोत्सव का हुआ आगाज
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। श्री रामलीला समिति अस्पताल रोड की ओर से सोमवार को ध्वजारोहण पूजन महोत्सव के साथ श्री रामलीला महोत्सव का आगाज किया। इसके बाद शहर में बैंड-बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई।
सोमवार को ध्वज शोभायात्रा विश्वकर्मा चौक से शुरू होकर मेन बाजार रामदयाल चौक, सब्जी मंडी चौक, अनाज मंडी, पश्चिमी अंबर तालाब, आर्य कन्या इंटर कॉलेज के सामने बीटी गंज बाजार से होते हुए विश्वकर्मा चौक पर संपन्न हो गई। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा में उपस्थित लोगों और मार्ग में पड़ने वाले प्रतिष्ठानों मालिकों ने ध्वज को रक्षा सूत्र बांधा। समिति पदाधिकारियों के अनुसार रामलीला का मंचन आगामी 16 सितंबर से एक अक्तूबर तक किया जाएगा। ध्वज पूजन करने वालों में समिति के मुख्य संरक्षक नगर विधायक प्रदीप बत्रा, संयोजक अशोक त्यागी, अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, महामंत्री दीपक शुक्ला, प्रबंधक सत्यपाल सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष मुदित गर्ग, उपाध्यक्ष प्रवीण भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।