फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   सीएम योगी की सभा आज, शहर छावनी में तब्दील

सीएम योगी की सभा आज, शहर छावनी में तब्दील

Wed, 03 Apr 2019 11:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी की सभा आज, शहर छावनी में तब्दील
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। लोकसभा चुनाव में हरिद्वार से भाजपा प्रत्याशी डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के लिए आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ रुड़की के नेहरू स्टेडियम में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम योगी की सुरक्षा को लेकर शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने नेहरू स्टेडियम पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया। साथ ही अधीनस्थों को सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की बृहस्पतिवार को नेहरू स्टेडियम में होने वाली जनसभा को लेकर शहर में सुरक्षा के बड़े इंतजाम किए गए हैं। सुबह से ही पुलिस अधिकारियों व इंटेलिजेंस ने नेहरू स्टेडियम में डेरा डालकर सुरक्षा के इंतजाम की जानकारी ली। इस दौरान पुलिस व इंटेलिजेंस ने नेहरू स्टेडियम के आसपास सभी घरों का वेरिफेकशन किया और घर में रहने वाले सदस्यों की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने नेहरू स्टेडियम के आसपास सभी मार्गों पर भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही नेहरू स्टेडियम के आसपास सभी चौराहों पर बैरिकेडिंग की जानकारी ली। पार्किंग को लेकर डीएवी कॉलेज का मैदान निर्धारित किया गया। नेहरू स्टेडियम के आसपास फोर व्हीलर वाहनों पर बृहस्पतिवार को प्रतिबंधित किया गया। देर शाम एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने नेहरू स्टेडियम पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं को जायजा लिया। एसएसपी ने बताया कि सुरक्षा को लेकर पीएसी, पैरामिलिट्री फोर्स, जैमर कार, बीडीएस, सर्विलांस टीम समेत अन्य सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान एसपी देहात नवनीत सिंह, सीओ रुड़की चंदन सिंह बिष्ट, गंगनहर कोतवाली प्रभारी राजेश साह, सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इंटेलिजेंस भीड़ में रहकर रखेगी नजर
एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद की गई है। जनसभा के दौरान भीड़ के बीच इंटेलिजेंस टीम के सदस्य जगह-जगह मौजूद रहेंगे। इंटेलिजेंस टीम भीड़ में शामिल लोगों पर नजर रखेगी। साथ ही नेहरू स्टेडियम में प्रवेश करने वाले लोगों की चेकिंग के लिए मेटल डिटेक्टर भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक बत्रा ने स्टेडियम का किया निरीक्षण
रुड़की। शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने सीएम योगी आदित्यनाथ की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर नेहरू स्टेडियम का निरीक्षण किया। साथ ही सीएम योगी के लिए चल रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन, सुनील साहनी, आदेश सैनी, चंद्रप्रकाश बाटा, मोहित राष्ट्रवादी, योगेश कुमार, अरविंद गौतम, श्यामवीर सैनी, प्रद्युमन पोसवाल, बीएल अग्रवाल, संजय अरोड़ा, राजेश गर्ग, योगेश गर्ग, इंद्र बधान, संजय कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed