{"_id":"5ae60d714f1c1b5d098b721a","slug":"121525026161-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राह्मण समाज ने प्रस्तुत की भगवान परशुराम शोभायात्रा की विवरणिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राह्मण समाज ने प्रस्तुत की भगवान परशुराम शोभायात्रा की विवरणिका
Updated Sun, 29 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। ब्राह्मण समाज रुड़की की ओर से बीटी गंज स्थित राजकली धर्मशाला में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जाने वाली शोभायात्रा की तैयारियों पर मंथन किया गया। शोभायात्रा के संयोजक सौरभ भूषण शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। इस दौरान शोभायात्रा के कार्यक्रम की विवरणिका भी प्रस्तुत की गई।
बैठक में भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जाने वाली शोभायात्रा के संयोजक सौरभ भूषण शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा का आयोजन छह मई को शाम तीन बजे से नेहरू स्टेडियम से होगा जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बीटी गंज में संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि यह ब्राह्मण समाज के लिए गौरव का विषय है कि शहर में संचालित विभिन्न ब्राह्मण सभाओं की ओर से संयुक्त रूप से एक मंच पर आकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष जेपी शर्मा ने कहा कि पिछले साल से इस परंपरा की शुरुआत की गई थी। आगे भी इसे जारी रखी जाएगी। बैठक में देवेंद्र कुमार शर्मा, राजकुमार शर्मा, ऋषिपाल शर्मा, पंडित श्वेत मिश्रा, राहुल शर्मा, अमरीश शर्मा, अरुण शर्मा, आदित्य शर्मा व प्रवीण शर्मा आदि मौजूद रहे।