{"_id":"5ade255d4f1c1b57098b631d","slug":"121524507997-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवल आपातकालीन स्थिति में मिलेगा खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवल आपातकालीन स्थिति में मिलेगा खून
Updated Mon, 23 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। आने वाले कई दिनों तक ब्लड बैंक में सेवाएं प्रभावित रहेंगी। केवल आपातकालीन स्थिति में ही ब्लड उपलब्ध कराया जाएगा। अन्य जरूरतमंदों को हरिद्वार स्थित ब्लड बैंक से खून लेना होगा। ऐसी स्थिति चार से पांच दिनों तक बने रहने की संभावना है। ब्लड बैंक के भवन में टाइल्स लगाने का काम चल रहा है।
सिविल अस्पताल परिसर में ब्लड बैंक हैं। ब्लड बैंक में टाइल्स लगाने का काम शुरू हो गया है। इसके चलते तमाम समान इधर से उधर हो गया है। डॉक्टरों के अनुसार जब तक टाइल्स लगाने का काम चलेगा। दिन हो या रात केवल गंभीर मरीजों को ही रक्त उपलब्ध कराया जाएगा। बाकी मरीजों को खून की आवश्यकता पड़ने पर हरिद्वार समेत अन्य जगहों के लिए दौड़ लगानी पड़ेगी। डॉक्टरों के अनुसार मरम्मत के कार्य में चार से पांच दिन का समय लगेगा। इसलिए आने वाले दिनों में यही स्थिति रहेगी। आम दिनों में दिन में रोजाना 20 से 30 तीमारदार खून लेने आते हैं। रात के समय यह आंकड़ा तीन से चार का रहता है। वहीं सीएमओ अशोक कुमार गैरोला का कहना है कि जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि लोगों को ज्यादा असुविधा न हो।