{"_id":"5a3416eb4f1c1bc5758b9444","slug":"121513363179-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की और लक्सर रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की और लक्सर रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। जल्द रुड़की और लक्सर रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प होगा। दोनों स्टेशनों पर रंगरोगन के साथ-साथ गर्मियों में यात्रियों की सुविधाओं के लिए वाटर कूलर, बेंच आदि भी लगवाए जाएंगे। आवश्यकताओं को देखते हुए प्रवर मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने सुविधाएं देने के लिए रुड़की व लक्सर के स्टेशन अधिकारियों से डिमांड मांगी है।
पिछले दिनों डीआरएम एके सिंघल और उनके बाद प्रवर मंडल वाणिज्य प्रबंधक विवेक शर्मा ने रुड़की और लक्सर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था। इस दौरान स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं का भारी अभाव पाया गया था। वाणिज्य निरीक्षक अजय तोमर ने बताया कि प्रवर मंडल वाणिज्य की पहल पर रुड़की-लक्सर स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है। इसके तहत रुड़की स्टेशन पर आरक्षण केंद्र में चार काउंटर चेयर, मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक कार्यालय में दो रिवॉवलिंग चेयर, मुख्य टिकट चेकिंग सुपरवाइजर कार्यालय दो रिवॉलविंग चेयर समेत कई अन्य सुविधाएं भी जुटाई जाएंगी। लक्सर स्टेशन पर भी आरक्षण कार्यालय, डोर मैट्री, विश्रामालय में फर्नीचर की व्यवस्था कराई जाएगी। डोरमैट्री में पुराने बैडों के स्थान पर नए बैड लगेंगे। इसमें गीजर की भी व्यवस्था होगी।
महिला और पुरुष विश्रामालय में बदलेगा फर्नीचर
महिला विश्रामालय में छह स्टील बैचों को लगाया जाएगा। यात्रियों को सामान रखने के लिए एक अलमीरा समेत अन्य सुविधाएं भी जुटाई जाएंगी। पुरुष प्रतीक्षालय के अंदर छह स्टील बैच आदि भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
मेन गेट पर लगा डिस्पले बोर्ड
रेल विभाग ने स्टेशन पर रुड़की के नाम का डिस्पले बोर्ड लगा दिया है। यह डिस्पले रात को स्टेशन की शोभा बढ़ाता है। स्टेशन के नाम को अग्रेजी, हिंदी, उर्दू में दर्शाया जा रहा है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर वीके गुप्ता ने बताया कि रेलवे स्टेशन के मेन गेट के ऊपर डिसप्ले बोर्ड लगा दिया है।