फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   वायरल से पांच बच्चों की मौत, दस पहुंचे अस्पताल

वायरल से पांच बच्चों की मौत, दस पहुंचे अस्पताल

Sun, 13 Aug 2017 12:39 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
वायरल से पांच बच्चों की मौत, दस पहुंचे अस्पताल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रुड़की। शहर से लगे टोडा एहतमाल गांव में वायरल से पीड़ित पांच बच्चों की मौत हो गई, जबकि दस बच्चों को सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया है।
रुड़की तहसील के टोडा एहतमाल गांव के उपप्रधान की अब्दुल वाजिद ने शनिवार को सीएमओ को सूचना दी कि उनके गांव में रहस्यमय बुखार से पिछले एक पखवाड़े में पांच बच्चों की मौत हो गई है, जबकि कई बच्चे बुखार की चपेट में हैं। उन्होंने बताया कि 28 जुलाई को बुखार से पीड़ित एक बच्चे की मौत हुई थी। उसके बाद नौ अगस्त को दो बच्चों ने दम तोड़ा। 10 और 11 अगस्त को एक-एक बच्चों की मौत हो गई। मरने वाले सभी बच्चे एक साल से 12 साल के बीच के हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ डा. रविंद्र थपलियाल स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ टोडा एहतमाल गांव पहुंचे। यहां कई बच्चों के स्वास्थ्य की जांच पड़ताल कर दस बच्चों को तत्काल सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचाकर भर्ती कराया। भर्ती बच्चों में रेहान, हनफ, सददाम, रानी आदि शामिल हैं, जबकि मरने वाले बच्चों में हमात, उमर फारुख, रेहान, गुलनाज और अदनान शामिल हैं। सीएमओ डा. रविंद्र थपलियाल ने बताया कि बच्चों को वायरल है। इससे पीड़ित बच्चों के गले में सूजन आ जाती है। फिर सांस लेने में तकलीफ होने पर दम घुटने से मौत हो जाती है। उन्होंने बताया कि 10 बच्चों को सिविल अस्पताल में भर्ती कर दिया है। दूसरी ओर सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एके मिश्रा का कहना है कि भर्ती बच्चों का परीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed