फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   120 soap boxes stolen from truck

ट्रक से चोरों ने साबुन की 120 पेटी की चोरी

Thu, 22 Jul 2021 11:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
120 soap boxes stolen from truck
मंगलौर (रुड़की)। चोरों ने हाईवे किनारे खड़े ट्रक से लाखों रुपये की कीमत की साबुन की पेटियां चोरी कर लीं। ट्रांसपोर्टर की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ट्रांसपोर्टर पुष्पेंद्र सिंह चतुर्वेदी निवासी हरिद्वार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार देर रात सिडकुल स्थित फैक्टरी से साबुन की 1080 पेटियां लेकर ट्रक महाराष्ट्र के भिवंडी के लिए निकला था। ट्रक जैसे ही मंगलौर के पास पहुंचा तो चालक ने हाईवे किनारे खड़ा कर दिया। इसी बीच ट्रक चालक ने फोन कर सूचना दी कि चोरों ने ट्रक से 120 पेटी साबुन चोरी कर लिया है। वह आननफानन मंगलौर पहुंचे तो ट्रक हाईवे किनारे खड़ा मिला। उन्होंने ट्रक चालक की तलाश की, लेकिन पता नहीं चल पाया। उसके मोबाइल पर कॉल की तो नंबर बंद आया। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। साथ ही ट्रक को कब्जे में ले लिया। ट्रांसपोर्टर ने पुलिस को बताया कि चोरी की गईं साबुन की पेटियों की कीमत करीब पांच लाख रुपये है। उन्होंने चालक पर चोरी का शक जताते हुए तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर ट्रक चालक कुलदीप निवासी कुम्हारहेड़ा सहारनपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed