{"_id":"588398c44f1c1b1a6eefe112","slug":"12-including-two-consolidation-officer-sue","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो चकबंदी अधिकारी समेत 12 पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो चकबंदी अधिकारी समेत 12 पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Sat, 21 Jan 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने दो चकबंदी अधिकारी समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने दर्ज मुकदमें के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
कोतवाली रुड़की में दर्ज कराए गए मुकदमे सलीम निवासी बेलड़ा ने कहा है कि गांव में स्थित एक भूखंड के फर्जी दस्तावेज तैयार कर कुछ लोगों ने उसे वह भूमि बेच दी। बाद में उसे पता चला कि यह भूमि उन लोगों की नहीं थी। वर्ष 2010 में यह भूमि उसे बेची गई थी। दर्ज मुकदमे में चकबंदी अधिकारी टीकम सिंह, चकबंदी अधिकारी अनिल कुमार, लेखपाल सुनील कुमार, विकास मित्तल निवासी सिविल लाइंस, श्वेता निवासी सिविल लाइंस, सचिन निवासी बेलडा, रविंद्र गिरी निवासी बेलड़ा, अलका निवासी बेलडा, वर्णिका निवासी भारापुर, दीपक एवं अनुज निवासी बेलड़ा को नामजद किया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि दर्ज मुकदमें के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है।