फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   12 days from school without a teacher

12 दिन से बिना शिक्षक के स्कूल

Wed, 13 Apr 2016 12:39 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की Updated Wed, 13 Apr 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
12 days from school without a teacher
बिना शिक्ष्‍ाक के बैठे बच्‍चे। - फोटो : अमर उजाला

मंगलौर। नगर के सरकारी प्राथमिक स्कूल नंबर-11 में नया शिक्षा सत्र शुरू होने के बावजूद बच्चों की पढ़ाई शुरू नहीं हो पा रही है। एकल शिक्षक स्कूल के प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत्त होने के 12 दिन बाद भी स्कूल शिक्षकविहीन है। तैनात किए गए शिक्षक ने अभी तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया है।

विज्ञापन


नगर के प्राथमिक स्कूल नंबर-11 में पढ़ने वाले बच्चे एक अप्रैल से नया शिक्षा सत्र शुरू होने के बाद से लगातार स्कूल आ रहे हैं। यह अलग बात है कि उनकी पढ़ाई अभी शुरू नहीं हुई है। कक्षा में नये सत्र के लिए दी जाने वाली पुस्तकें मेज पर रखी हुई हैं। लेकिन उन्हें अब तक बांटा नहीं गया है। यह स्कूल कन्या जूनियर हाईस्कूल के परिसर में चल रहा है। इसलिए स्कूल तो रोज खुल जाता है और बच्चे आकर कक्षा में बैठ जाते हैं। लेकिन शिक्षक नहीं होने के कारण न तो पढ़ाई हो रही है और न उनकी हाजिरी लग रही है।
विज्ञापन


दरअसल इस स्कूल के एकमात्र शिक्षक 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनके स्थान पर जिस शिक्षिका का स्थानांतरण यहां किया गया था वह स्वास्थ्य कारणों से कार्यभार ग्रहण करने नहीं पहुंचे। इस पर इसी परिसर में चल रहे प्राथमिक स्कूल नबंर-9 के शिक्षक को अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण करने के आदेश डिप्टी बीइओ ने जारी किए। लेकिन इस शिक्षक ने भी कार्यभार ग्रहण नहीं किया। अब डिप्टी बीइओ भी 15 दिन की ट्रेनिंग पर चली गई हैं। स्कूल की सुध लेने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभासद नूर आलम का कहना है कि स्थिति बेहद खराब है। 12 दिन से शिक्षक नहीं होना गंभीर मामला है। इस संबंध में खंड शिक्षाधिकारी दिनेश चंद डिमरी का कहना है कि जल्द स्कूल में शिक्षक की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed