फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   मंच से अखाड़े तक पहुंचा चैंपियन व देशराज विवाद

मंच से अखाड़े तक पहुंचा चैंपियन व देशराज विवाद

Sat, 13 Apr 2019 11:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
मंच से अखाड़े तक पहुंचा चैंपियन व देशराज विवाद
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल की लड़ाई राजनीतिक अखाड़े से असल अखाड़े तक पहुंच गई है। शनिवार को चैंपियन ने नेहरू स्टेडियम पहुंचकर अखाड़े में कर्णवाल को ललकारा। उन्होंने कहा कि मैंने देशराज को चैलेंज किया था कि अगर हिम्मत है तो वे अखाड़े में आएं और उनके साथ दो-दो हाथ करें, लेकिन उनका न आना दर्शाता है कि वह बुजदिल और डरपोक हैं। चैंपियन काफी देर तक नेहरू स्टेडियम में देशराज का इंतजार करते रहे, लेकिन उनके नहीं पहुंचने पर काफिले के साथ लौट गए। चैंपियन ने कहा कि जल्द वह देशराज की विधायकी छीनकर दिखाएंगे और पति-पत्नी को जेल भिजवाकर दम लेंगे।

खानपुर से भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और झबरेड़ा से पार्टी के ही विधायक देशराज कर्णवाल के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार रात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश बंसल के कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद माना जा रहा था कि दोनों के बीच विवाद थम जाएगा, लेकिन शनिवार सुबह यह विवाद अखाड़े तक जा पहुंचा। दरअसल, शनिवार दोपहर 12 को विधायक चैंपियन काफिले के साथ नेहरू स्टेडियम पहुंचे और यहां बने अखाड़े की मिट्टी उठाकर विधायक कर्णवाल को ललकारा। हालांकि, कर्णवाल नेहरू स्टेडियम नहीं पहुंचे। इस पर चैंपियन ने उन पर तीखे शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि उन्होंने देशराज को चैलेंज किया था कि वे नेहरू स्टेडियम आकर उनसे दो-दो हाथ करें, लेकिन वे नहीं आए। कहा कि देशराज के नहीं पहुंचने का स्पष्ट कारण है कि वे डरपोक और बुजदिल है। विधायक चैंपियन यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि ‘देशराज एक चूहा है और वह बिल में घुस गया है।’ चैंपियन ने कहा कि वह चार बार के विधायक हैं और क्षेत्र में जनता के बीच अच्छी पकड़ रखते हैं। कर्णवाल उनके सामने कहीं भी नहीं टिकते हैं। चैंपियन ने चुनौती देते हुए कहा कि वे जल्द देशराज की विधायकी छीनकर दिखाएंगे और पति-पत्नी को जेल भिजवाएंगे। इस दौरान नेहरू स्टेडियम में चैंपियन को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ आई। करीब एक घंटे तक नेहरू स्टेडियम में देशराज का इंतजार करने के बाद वे काफिले के साथ वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed