{"_id":"5bd9f42ebdec2269625f6188","slug":"11541010478-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट देकर मां-बेटी से चेन और 56 हजार की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफ्ट देकर मां-बेटी से चेन और 56 हजार की लूट
Updated Wed, 31 Oct 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
मैक्स में सवार दो महिलाओं और तीन युवकों ने मां-बेटी को लिफ्ट देने के बहाने एक सोने की चेन और नकदी लूट ली। इसके बाद आरोपी रामपुर चुंगी के पास उन्हें गाड़ी से धक्का देकर भगवानपुर की ओर फरार हो गए। पीड़ित मां-बेटी ने गंगनहर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की कुछ फुटेज खंगाली तो उसमें एक मैक्स नजर आई है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पश्चिमी अंबर तालाब निवासी छुट्टन लाल की पत्नी गीता वर्मा अपनी बेटी ज्योति के साथ मंगलवार की शाम छुटमलपुर जाने के लिए रामनगर चौक पर बस का इंतजार कर रही थी। इस बीच एक मैक्स उनके पास आकर रुकी। मैक्स चालक ने उनसे सहारनपुर तक जाने की बात कहकर उन्हें लिफ्ट देने को कहा। इस पर मां-बेटी छुटमलपुर तक जाने की बात कहकर मैक्स में बैठ गईं। मां-बेटी का कहना है कि गाड़ी में पहले से ही दो महिलाएं और चालक समेत तीन युवक बैठे थे। महिलाओं को बैठा देख मां-बेटी भी बैठ गईं। कुछ दूर चलने के बाद महिलाओं और युवकों ने मां-बेटी को धमकाते हुए गीता के गले से सोने की चेन और पर्स से 56 हजार रुपये छीन लिए। मदद की गुहार लगाने का प्रयास किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी। लूटपाट करने के बाद अंधेरे में दोनों मां-बेटी को रामपुर गांव से कुछ दूरी पर धक्का देकर फरार हो गए। दोनों ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। बुधवार की सुबह मां-बेटी ने कोतवाली पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर रामनगर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। एक फुटेज में मैक्स नजर आई है। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।