{"_id":"5ab14bd64f1c1bae758b687a","slug":"11521568726-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई विभाग की नजर में खटका पुलिस का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई विभाग की नजर में खटका पुलिस का कब्जा
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। अनाधिकृत रूप से कब्जा कर बनाए गए बाजार को खाली कराकर गंगनहर किनारे बनाई गई ट्रैफिक पुलिस लाइन को अवैध कब्जा मानते हुए यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने खाली करने का नोटिस दिया है। विभाग के कर्मचारियों ने मंगलवार को इस बारे में अधिकारियों के आदेशों की जानकारी दी। इसे लेकर दोनों विभागों के अधिकारी आमने-सामने आ गए है। अब नजर इस बात पर है कि पुलिस द्वारा बनाई गई यह ट्रैफिक पुलिस लाइन यहां से हटाई जाएगी या पुलिस का कब्जा बरकरार रहेगा।
रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में गंगनहर के किनारे अनेक स्थानों पर अवैध कब्जे किए गए हैं। समय-समय पर विभाग के अधिकारी अभियान चलाकर ऐसे कब्जों को हटाते रहते है। हाल ही में रुड़की पुलिस ने बोट क्लब के पास गंगनहर के किनारे कुछ हिस्से को खाली कराकर यहां ट्रैफिक पुलिस लाइन बना ली थी। इस परिसर का प्रयोग पुलिस विभाग की ओर से यातायात पुलिस के कार्यालय के संचालन के साथ ही चालान तथा सीज किए जाने वाले वाहनों को खड़ा करने और पीएसी का अस्थाई कैंप बनाकर जवानों के ठहराने के लिए किया जा रहा हैं, चूकि गंगनहर और उसके आस-पास की संपत्ति पर यूपी सिंचाई विभाग का अधिकार है इस लिए पुलिस का यह कब्जा सिंचाई विभाग के अधिकारियों को नागवार गुजरा। यूपी सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सीबी यादव के निर्देश पर एसडीओ विवेक सोनी की ओर से एक नोटिस ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों को भेजा गया है। जिसमें इसे अनाधिकृत रूप से कब्जा बताते हुए शीघ्र खाली करने को कहा गया है। सिंचाई विभाग की ओर से एक कर्मचारी ने मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस के कार्यालय पहुंचकर इस आशय की नोटिस की जानकारी उपलब्ध कराई, हालांकि अभी पुलिस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है कि वह जगह को खाली करेंगे या नहीं। अलबत्ता पुलिस अधिकारियों के तेवर तल्ख दिखाई दे रहे है। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा का कहना है कि इस स्थान पर पहले अनाधिकृत कब्जा था। पुलिस की ओर से ही इस जगह को खाली कराया गया था। वे इस बारे में अधिकारियों से वार्ता करेंगे। जबकि सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सीबी यादव का कहना है कि विभाग की भूमि पर बिना अनुमति किया गया कोई भी कब्जा स्वीकार्य नहीं है। इसे खाली कराया जाएगा। इस मामले को लेकर दोनों विभागों के अधिकारी आमनेे-सामने आ गए हैं।