{"_id":"5a429d194f1c1b35338b5058","slug":"11514315033-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 ओर शिक्षक एसआईटी की जांच के दायरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 ओर शिक्षक एसआईटी की जांच के दायरे में
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। जिले के 22 और शिक्षक एसआईटी की जांच के दायरे में आ गए है। इन 22 शिक्षकों के फर्जी प्रमाण पत्र को लेकर एसआईटी में शिकायत की गई थी। एसआईटी के आदेश पर जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी ने इन शिक्षकों को शैक्षिक प्रमाण पत्र की प्रमाणित प्रति तलब की हैं। कुछ शिक्षकों ने अपने प्रमाण पत्रों की प्रमाणित प्रति जमा भी करा दी हैं।
शिक्षा विभाग में फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी पाने वाले शिक्षकों का मामला खासा गरम हैं, जिसके चलते लक्सर और भगवानपुर ब्लॉक में तो एक-एक शिक्षक के खिलाफ मुकदमा तक दर्ज हो चुका है। इसके साथ ही अन्य कई शिक्षकों की जांच एसआईटी में लंबित है, जिसके चलते पिछले दिनों एसआईटी ने दैनिक अखबार में सूचना प्रकाशित कराकर फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी पाने वाले शिक्षकों की शिकायत मांगी थी। जिला हरिद्वार के कई स्कूलों के 22 शिक्षकों की एसआईटी में शिकायत की गई हैं। शिकायतों के चलते जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी रुपेंद्र दत्त शर्मा ने इन सभी शिक्षकों के शौक्षिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं मूल निवास प्रमाण पत्र आदि की सत्यापित प्रति तलब की है। जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ रुपेंद्र दत्त शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कुछ शिक्षकों ने सीधे एसआईटी को शौक्षिक प्रमाण पत्र भेज भी दिए है, लेकिन कुछ शिक्षकों ने शौक्षिक प्रमाण पत्र नहीं सौंपे है। यदि जल्द ही ये शिक्षक प्रमाण पत्र नहीं सौंपते है, तो उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
ये शिक्षक है जांच के दायरे में
नेशनल कन्या इंटर कालेज खानपुर से धनश्याम गुप्ता, डॉ हरीराम आर्य इंटर कालेज मायापुर से सरीन कुमार और एके शर्मा, विकास विद्यालय इंटर कालेज लक्सर से प्रियंका शर्मा, सीएमडी इंटर कालेज चुड़ियाला से अमरीश चौहान, बीडी इंटर कालेज के समस्त शिक्षक, जनता इंटर कालेज सुल्तानपुर के रमेश चंद, केएलडीएवी इंटर कालेज के मनोज कुमार सैनी, कृष्णपाल चंदेल, गौरी शंकर, दीप्ति चौहान, डॉ भीमराव अंबेडकर इंटर कालेज गढीमीरपुर हरिद्वार मनोज कुमार, महावीर सिंह यादव, राजकुमार, आरिफ, केवल कन्या पाठशाला इंटर कालेज मंगलौर की नीता, शिवानी राणा, दीपिका और आर्य कन्या पाठशाला इंटर कालेज रुड़की से नीलिमा के प्रमाण पत्र मांगें गए है।