फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   काग्निजेंस में रोबोट ने दिखाए मानव सरीखी गतिविधियों के हुनर

काग्निजेंस में रोबोट ने दिखाए मानव सरीखी गतिविधियों के हुनर

Sun, 17 Mar 2019 01:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
काग्निजेंस में रोबोट ने दिखाए मानव सरीखी गतिविधियों के हुनर
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। आईआईटी के तकनीकी महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को विभिन्न गतिविधियां हुईं। जहां एक ओर रोबोट ने मानव सरीखे कामकाज कर छात्रों को आकर्षित किया। वहीं, छात्रों ने फाइन फेस्ट नामक इवेंट में स्टॉक एक्सचेंज के जरिए वित्तीय प्रबंधन की बारीकियां सीखीं। इस इवेंट में 500 प्रतिभागियों में 15 टीमों का चयन किया गया है। इनमें एक विजेता टीम को नकद पुरस्कार राशि भेंट की जाएगी।
विज्ञापन

महोत्सव में आकर्षण का केंद्र इंड्रो रोबोट रहा। इंड्रो रोबोट को एलएचसी हाल में लगी प्रदर्शनी में लगाया गया है, जिसकी खासियत है कि रोबोट पास आने पर हाथ मिलाता है और आरती करता है। सभी को नमस्कार भी करता है। रोबोट के निर्माता संतोष हुलवाला ने बताया की रोबोट की लंबाई छह फीट है और इसकी प्रोग्रामिंग पर शोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा मुख्यत: रोबोट घर की सुरक्षा के लिए उपयोग में लाया जाएगा। घर पर चोरी होने की स्थिति में यह भांप लेगा कि घर में मौजूद व्यक्ति बाहरी है। सुदक्ष ड्रोन संस्था ने छात्रों को आधुनिक ड्रोन दिखाए और उसकी जानकारी भी दी। सुदक्ष टेक्नोलॉजी के फाउंडर केवल ने बताया की ड्रोन कोई खिलौना नहीं है और वो दिन दूर नहीं जब घर का सामान ड्रोन से मंगाया जाएगा। इसके अलावा अन्य इवेंट में मनी रोलर के सहयोग से फिनफेस्ट (वित्तीय उत्सव) हुआ, जिसमें पांच सौ से ज्यादा छात्रों ने प्रतिभाग किया। इन छात्रों में से 15 टीमों का चयन हुआ। प्रतियोगता में छात्रों को निवेश से संबधित सवाल दिए गए, जिसमें छात्रों को जवाब देना था। विजेताओं को एक लाख रुपये नकद इनाम दिया जाएगा। महोत्सव के दौरान अलग-अलग जगहों पर 100 से अधिक प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

नदियों और घरों में जल संरक्षण पर हुआ मंथन
तकनीकी महोत्सव में नदियों और पानी का बचाव पर संयुक्त चर्चा की गई। वक्ताओं ने पानी संरक्षण की अपील की। उनका कहना है कि जल प्रयोग की आधुनिक विधियां जल संरक्षण के ही गुणवत्ता भी प्रदान करती हैं। इसलिए इनके प्रति लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए। महोत्सव में मूल्य निवेश बनाम मात्रात्मक वित्त विषय पर एक पैनल चर्चा हुई, जिसमें विशेषज्ञों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान क्वांट ऐप के सीईओ शुभम अग्रवाल ने कहा कि वित्तीय मामलों में किसी एक विषय पर विशेषज्ञ होना जरूरी है। वित्त से संबधित जॉब और व्यपार में जोखिम उठाने के लिए तैयार रहना होगा। किसी एक विषय में विशेषज्ञ होने से सफलता मिलने के मौके बढ़ जाते है। मनी रोलर के सह संस्थापक रितेश चावन ने कहा कि मार्केट को समझने के लिए गहराई तक जाना होगा और पैसों के मामलो में अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed