{"_id":"5c8a96ebbdec224b9d4f5b6c","slug":"111552586474-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर से लाए जा रहे दूध और मावे के लिए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर से लाए जा रहे दूध और मावे के लिए सैंपल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नारसन बोर्ड पर चेकिंग कर दूध और मावे के सैंपल लिए। इसके साथ ही टीम ने हरिद्वार और मंगलौर से मिठाई और तेल आदि के सैंपल भी लिए हैं। अधिकारियों ने सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।
बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नारसन बोर्ड पर चेकिंग की। मुजफ्फरनगर की ओर से लाए जा रहे दूध के तीन सैंपल और मावे का एक सैंपल लिया। इसके बाद टीम ने मंगलौर में भी कार्रवाई की। मंगलौर से टीम ने बंद पैकेट के दूध का एक सैंपल लिया। इसके बाद टीम ने हरिद्वार में पहुंचकर कार्रवाई की। यहां से टीम ने मिठाई के दो सैंपल लिए। इसके साथ ही एक खुले तेल और पनीर का भी सैंपल लिया गया। वहीं, खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है। टीम में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र पाल, संजीव मिश्रा, कपिल देव और संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।