फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   विधायक चैंपियन के बाद अब झबरेड़ा विधायक ने भी पत्नी के लिए की दावेदारी

विधायक चैंपियन के बाद अब झबरेड़ा विधायक ने भी पत्नी के लिए की दावेदारी

Wed, 13 Mar 2019 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
विधायक चैंपियन के बाद अब झबरेड़ा विधायक ने भी पत्नी के लिए की दावेदारी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

खानपुर विधायक के बाद अब झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने भी अपनी पत्नी के लिए लोकसभा चुनाव हरिद्वार सीट से टिकट को दावेदारी की है। विधायक की पत्नी वैजयंती माला की ओर से अपने राजनीतिक रिकॉर्ड का हवाला देते हुए भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी थावर सिंह गहलोत को पत्र भेजा गया है।
दो दिन पूर्व खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी पत्नी रानी देवयानी के लिए हरिद्वार लोकसभा सीट से टिकट मांगा था। यह मामला सुर्खियां बना तो अब झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने भी अपनी पत्नी के लिए दावेदारी कर दी है। विधायक देशराज कर्णवाल की पत्नी वैजयंती माला ने भाजपा के चुनाव प्रदेश प्रभारी थावर चंद गहलोत को पत्र भेजकर टिकट की मांग की है। उन्होंने कहा है कि 1995 में जिला पंचायत के चुनाव में तीन बार बसपा के विधायक रहे हरिदास को हराकर जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन

इसके बाद वर्ष े2000 में भी वर्तमान विधायक ममता राकेश को हराकर जिला पंचायत चुनाव जीता था। पत्र में अनुसूचित जाति के मतदाताओं की संख्या का हवाला देते हुए टिकट की मांग की गई है। विधायक देशराज कर्णवाल का कहना है कि टिकट मांगना हर कार्यकर्ता का अधिकार है। इसके बाद हाईकमान को फैसला लेना है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान सांसद रमेश पोखरियाल निशंक की दावेदारी सबसे मजबूत है। यदि इस सीट पर पार्टी किसी महिला को टिकट देती है तो इसके लिए उनकी ओर से प्रबल दावेदारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवासी सांसदों से बेहतर स्थानीय व्यक्ति
बसपा नेता चौधरी राजेंद्र सिंह ने दो दिन पूर्व खानपुर विधायक की ओर से दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन ने जो बातें कहीं, वे काफी हद तक सही हैं। प्रवासी सांसदों से बेहतर स्थानीय व्यक्ति ही जनता का सहभागी बन सकता है। उनकी ओर से जारी बयान के बाद अब सियासी घमासान और बढ़ गया है। गौरतलब है कि चौधरी राजेंद्र सिंह ने हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बसपा ज्वाइन की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed