फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   हल्का लेखपाल पर गलत सर्वे करने का आरोप

हल्का लेखपाल पर गलत सर्वे करने का आरोप

Sat, 16 Feb 2019 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
हल्का लेखपाल पर गलत सर्वे करने का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

मथाना के ग्रामीणों ने गांव के हल्का लेखपाल पर गलत सर्वे रिपोर्ट तैयार करने और बाढ़ पीड़ितों को मुआवजे का चेक न देने का आरोप लगाया है। उन्होंने लक्सर एसडीएम से शिकायत कर बाढ़ राहत के चेक दिए जाने की मांग की है।

पिछले दिनों लक्सर और खानपुर क्षेत्र में बाढ़ और ओलावृष्टि हुई थी, जिसमें किसानों की धान की फसल बर्बाद हो गई थी। तहसील प्रशासन ने हल्का लेखपालों से बाढ़ और ओलावृष्टि से नुकसान होने वाले किसानों की सर्वे रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी थी। शासन ने बाढ़ राहत धनराशि तहसील प्रशासन को भेजी थी। तहसील प्रशासन ने किसानों को बाढ़ राहत के चेक वितरित किए थे। आरोप है कि मथाना गांव के ग्रामीणों को बाढ़ राहत के चेक नहीं मिल सके थे। इससे खफा ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत की कि हल्का लेखपाल ने सर्वे रिपोर्ट तैयार करते समय कई ग्रामीणों के नाम छोड़ दिए हैं। इससे उन्हें अब तक बाढ़ राहत के चेक प्राप्त नहीं हो सके। उन्होंने दोबारा सर्वे रिपोर्ट तैयार कराने के बाद मुआवजे के चेक न मिलने वाले किसानों को चिन्हित कर चेक दिए जाने की मांग की है। इस दौरान सतवीर सिंह, राजवीर सिंह, रकम सिंह, सुभाष कुमार, मास्टर जगपाल सहित कई ग्रामीण शामिल रहे। उधर, इस बाबत एसडीएम कौस्तुभ मिश्र का कहना है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed