{"_id":"5bef1448bdec22699c0c1ef9","slug":"111542394952-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवोदय में प्रवेश के लिए होंगे ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवोदय में प्रवेश के लिए होंगे ऑनलाइन आवेदन
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन ऑनलाइन जमा होंगे। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा को लेकर शुक्रवार को भगवानपुर के आरएनआई इंटर कालेज में कैंप का भी आयोजन किया गया।
विगत सत्र के जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन लिए गए थे। लेकिन इस बार सिर्फ ऑनलाइन आवेदन होंगे। सत्र 2019- 20 की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन होने लगे है। इसकी अंतिम तिथि 30 नवंबर है। छह अप्रैल 2019 को प्रवेश परीक्षा होगी। शुक्रवार को भगवानपुर के एनआईआर में प्रवेश परीक्षा को लेकर एक कैंप का आयोजन किया गया, जिसके ब्लाक के शिक्षकों को प्रवेश परीक्षा से संबंधित जानकारी दी गई। वहीं, शिक्षकों के साथ आए बच्चों के ऑनलाइन फार्म भी जमा कराए गए।
उपशिक्षा अधिकारी भगवानपुर कुंदन सिंह ने बताया कि इस वर्ष केवल ऑनलाइन फार्म जमा होंगे। इसके लिए अभिभावक व छात्र शिक्षकों की मदद ले सकते है। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी रुड़की श्रीकांत पुरोहित की मौजूदगी में डायट पर आवेदन को लेकर बैठक की, जिसमें विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य शामिल हुए। उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
ये हैं फार्म भरने के नियम
1. आवेदक वर्तमान सत्र 2018-19 में हरिद्वार जिले के किसी भी सरकारी अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालय की कक्षा पांच में अध्यनरत होना चाहिए।
2. आवेदक की जन्मतिथि एक जनवरी मई 2006 से 30 अप्रैल 2010 के बीच होनी चाहिए।