{"_id":"5bedc6c6bdec2269651f3779","slug":"111542309574-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से 4000 परिवार पेयजल को तरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से 4000 परिवार पेयजल को तरसे
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ट्यूबवेल की राइजिंग लाइन का जोड़ टूटने से रामनगर में तीन पंपों का पानी बर्बाद हो रहा है। यह पानी नाली में बह रहा है। सूचना पाकर पहुंचे जल संस्थान के अधिकारियों ने तीनों पंपों की पानी सप्लाई तत्काल बंद कराई। उधर, पानी सप्लाई नहीं आने से करीब चार हजार परिवार को पेयजल संकट से जूझना पड़ा। जल संस्थान के अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्य प्रणाली से स्थानीय निवासियों में रोष है।
बृहस्पतिवार को सुबह रामनगर के शिवचौक के पास अचानक तीन पंपों (ट्यूबवेल) से ओवरहेड टैंक की ओर जा रही राइजिंग लाइन का जोड़ टूट गया। इससे पानी नाली में बहने लगा। सुबह टहलने निकले लोगों ने इसकी सूूचना जल संस्थान के अधिकारियों को दी। इस पर जलकल अभियंता राजेश निर्वाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आननफानन तीनों ट्यूबवेल बंद कराए गए, जिससे दिन में ओवरहेड टैंक नहीं भरा जा सका। बता दें कि पिछले दो माह से एक पंप का पानी मुरली जूसवाले की दुकान के पास नाले में बह रहा है। यह भी एक पंप की राइजिंग लाइन है। ट्यूबवेल बंद होने से बृहस्पतिवार को रामनगर और आसपास के क्षेत्रों में करीब चार हजार परिवारों को पानी नहीं मिल पाया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दें कि रामनगर शिव चौक पर जहां राइजिंग लाइन का जोड़ टूटा, उसी स्थान पर करीब दो माह पूर्व ऊर्जा निगम की ओर से अंडर ग्राउंड केबल डालते वक्त राइजिंग लाइन क्षतिग्रस्त हुई थी। इसके बाद जल संस्थान ने ठेकेदार से मरम्मत कराया था। ऊर्जा निगम के ठेकेदार ने जल संस्थान के ठेकेदार को भुगतान किया था।
राइजिंग लाइन को जोड़ टूट गया था। शुक्रवार को लीकेज को ठीक किया जाएगा। फिलहाल पेयजल आपूर्ति के प्रयास किए जा रहे हैं।
- राजेश निर्वाल, जलकल अभियंता रुड़की