{"_id":"5af49eae4f1c1b87098b9063","slug":"111525980846-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी ने सूखे तालाब की तो किसी ने जमीन पर कब्जे की शिकायत की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी ने सूखे तालाब की तो किसी ने जमीन पर कब्जे की शिकायत की
Updated Fri, 11 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की/पिरान कलियर।
पिरान कलियर में थाने का निरीक्षण करने के बाद माजरी गुम्मावाला गांव में शिकायतें सुनने पहुंचे एसएसपी कृष्ण कुमार वीके से किसी ने सूखे तालाब को हरा-भरा बनाने की मांग की तो किसी ने पेड़ों को काटे जाने के मामले उठाए। कई ने जमीनों पर हो रहे लगातार कब्जे आदि की शिकायत की। इसके अलावा लोगों ने बिजली और शिक्षा विभाग से जुड़ी शिकायतें भी सामने रखी। एसएसपी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जिलाधिकारी के माध्यम से शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजा जाएगा।
बृहस्पतिवार करीब एक बजे के बाद एसएसपी, थाना क्षेत्र के माजरी गुम्मावाला के जनता इंटर कालेज में ग्रामीणों की शिकायतें सुनने पहुंचे। इस दौरान ओमपाल ने शिकायत की कि उसके पुत्र जितेंद्र की मौत 28 फरवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी, जबकि पुलिस उसे दुघर्टना मानकर चल रही है। पुलिस की लापरवाही की हालत यह है कि वह आज तक बेटे का मोबाइल तक बरामद नहीं कर पाए। ओमपाल ने एसएसपी के सामने मामले की जांच की मांग उठाई। महिपाल सिंह ने क्षेत्र में लगातार कट रहे हरे पेड़ों की शिकायत की। श्याम लाल ने स्वजल के तहत शौचालय निर्माण न करने की शिकायत की। एक ग्रामीण ने अवैध कब्जे की शिकायत की। रविकांत ने एसएसपी को बताया कि गांव का तालाब सूखा पड़ा है। काफी दिनों से इसमें पानी नहीं है। एसएसपी ने आश्वासन दिया कि संबंधित विभाग से ऐसी व्यवस्था कराने का प्रयास किया जाए, जिससे गांव का पानी तालाब में जा सके। उन्होंने कहा कि 15 जून के बाद आने वाले रविवार को वह खुद पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर श्रमदान करते हुए पौधरोपण कराएंगे। एसएसपी ने ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। एसएसपी ने फरियादियों को कार्रवाई करने का भरोसा दिया। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने बताया कि शिकायतों को जिलाधिकारी के माध्यम से संबंधित विभागों को भेजा जाएगा। इस दौरान प्रधान ब्रहमपाल, पूर्व प्रधान राजबाला सैनी, फरमान, प्रीतम सिंह, साधु राम, मदन सिंह, महिपाल, तेलूराम आदि मौजूद रहे।
-------------------------
दारोगा और सिपाही नहीं दे पाए हिस्ट्रीशीटर की जानकारी
कलियर थाने का निरीक्षण करने पहुंचे एसएसपी करेंगे कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की/पिरान कलियर।
एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने एक दारोगा और सिपाही के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे एसएसपी को दारोगा और सिपाही हिस्ट्रीशीटर से संबंधित कोई जानकारी नहीं दे पाए।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने कलियर पहुंचकर सबसे पहले दरगाह पर चादर चढ़ाई। इसके बाद एसएसपी ने थाने पहुंचकर वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से हथियारों की बाबत जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने एक हिस्ट्रीशीटर को लेकर दारोगा से जानकारी ली, लेकिन दारोगा के पास इसकी कोई जानकारी नहीं थी, जबकि चार्ट में हिस्ट्रीशीटर की स्थिति जेल में बंद होने की थी। चार्ट की स्थिति पर एसएसपी ने दारोगा और बीट सिपाही से यह प्रश्न किया कि हिस्ट्रीशीटर किस जेल में बंद है, लेकिन दारोगा और सिपाही दोनों के पास इसका कोई जवाब नहीं था। इस पर एसएसपी का पारा चढ़ गया और उन्होंने जमकर दोनों की क्लास ली। इसके बाद उन्होंने कंप्यूटर रूम में पहुंचकर दरगाह क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद एसएसपी ने पत्रकारों से वार्ता में बताया कि दारोगा कुंवर राम आर्य और सिपाही शूरवीर चौहान दोनों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। इस दौरान एसपी देहात मणिकांत मिश्रा, सीओ एसके सिंह, थानाध्यक्ष देवराज शर्मा, महेश चंद लखेड़ा, एसआई तस्लीम आरिफ आदि मौजूद रहे।
इनसेट
कब मिलेगा थाने को भवन
-एक सवाल के जवाब में एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने बताया कि थाने के भवन को लेकर कार्रवाई की जा रही है। मामला जिलाधिकारी स्तर पर लंबित है। आने वाले कुंभ से पहले थाने को निजी भवन मिल जाएगा। ज्ञात हो कि पिछले साढ़े तीन साल से थाना किराये के भवन में संचालित हो रहा है।
इनसेट
राफ्ट और गोताखोर होंगे तैनात
-गंगनहर में नहाते समय अभी तक दो माह में आठ लोगों की मौत हो चुकी है। इस पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किए गए सवाल का जबाव देते हुए एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने बताया कि आपदा बजट से राफ्ट (बोट) खरीदी जाएंगी। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि गंगनहर पर निजी गोताखोर तैनात किए जाएं। इसके साथ ही गंगनहर किनारे बोर्ड आदि लगाकर लोगों को जागरूक किया जाए।
इनसेट
सड़क सुरक्षा को लेकर दी जानकारी
-थाने का निरीक्षण करने के बाद एसएसपी गज हाउस में आयोजित यातायात पुलिस के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। यहां पर यातायात निरीक्षक बिपेंद्र सिंह ने फिल्म के माध्यम से स्कूली बच्चों को जागरूक किया। साथ ही बच्चों से आह्वान किया कि वह अपने माता-पिता और भाईयों के साथ-साथ अन्य परिचितों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। वहीं सभी को सड़क सुरक्षा के प्रति शपथ दिलाई। इस दौरान हज कमेटी के अध्यक्ष हाजी राव शेर मोहम्मद, नफीम अहमद, शगुफ्ता, अरशद, डोली एवं बबीता आदि मौजूद रही।