फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   102 drivers license canceled

102 वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्त

Fri, 06 Aug 2021 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
102 drivers license canceled
रुड़की। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने तीन दिन में हाईवे पर ताबड़तोड़ अभियान चलाकर 102 वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्त कर दिए। इसके अलावा बड़ी संख्या में दोपहिया और चौपहिया वाहनों को सीज किया है। हेलमेट नहीं होने और गाड़ी के कागजात नहीं दिखा पाने पर करीब 400 वाहन चालकों के चालान किए गए हैं।
विज्ञापन

कुछ समय से शहर में डग्गामार वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही थी। वहीं लोगों ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना शुरू कर दिया था। कुछ सामाजिक संस्थाओं ने मामले की जानकारी परिवहन आयुक्त को दी थी। इस पर परिवहन आयुक्त कार्यालय से परिवहन विभाग को ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। परिवहन विभाग ने निर्देशों का पालन करते हुए शहर में चेकिंग अभियान शुरू किया। शुक्रवार को एआरटीओ ज्योति शंकर मिश्र ने टीम के साथ रुड़की से लेकर भगवानपुर, झबरेड़ा और नारसन तक हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि इस दौरान यात्री वाहन, प्राइवेट कार, दोपहिया वाहन और भारी वाहनों आदि की जांच की गई। जांच के दौरान लोगों के लाइसेंस के साथ ही अन्य दस्तावेज आदि चेक किए गए। उन्होंने बताया कि तीन दिन से चल रही चेकिंग में अब तक 102 वाहन चालकों के लाइसेंस तीन महीने के लिए निरस्त कर दिए गए हैं। इसके अलावा करीब 400 वाहनों के चालान किए गए हैं। 32 वाहनों को सीज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed