{"_id":"5ca7a141bdec22142773bfb2","slug":"101554489665-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलामारी का ताला तोड़कर नकदी और गहने उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलामारी का ताला तोड़कर नकदी और गहने उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर। दाबकी कलां गांव में बृहस्पतिवार को एक ग्रामीण के घर से चोरों ने नकदी समेत लाखों के गहने चोर कर लिए। जबकि गांव के ही दो मकान में भी सेंध लगाने का प्रयास किया गया। लेकिन ग्रामीणों के जागने पर चोर जंगल के रास्ते भाग निकले। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के दाबकी कलां गांव निवासी पीतांबर के परिवार के प्रदीप उसकी पत्नी रीना, बेटी शगुन, बेटा यश और परिवार के अन्य लोग सो रहे थे। इसी बीच चोर मकान की छत पर चढ़कर अंदर घुसे और ताला तोड़कर अलमारी से 78 हजार रुपये और करीब दो लाख के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। इसके अलावा गांव के ही ओमपाल पुत्र रघुवीर और बिजेंद्र पुत्र पाला के मकान में भी सेंध लगाकर चोरी करने का प्रयास किया। चोर खिड़की की रेलिंग उखाड़कर अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन इसी बीच परिवार के लोगों की नींद टूट गई और उन्होंने शोर मचाया। शोर शराबा सुनकर चोर जंगल के रास्ते फरार हो गए। ग्रामीणों ने जंगल में चोरों की तलाश की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह होने पर ग्रामीणों ने जानकारी पुलिस को दी। उधर, कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि अभी घटना की बाबत कोई तहरीर नहीं दी गई है। फिर भी जांच की जाएगी।