फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   कलियर में आईपीएस कॉलेज पर कुर्की नोटिस चस्पा

कलियर में आईपीएस कॉलेज पर कुर्की नोटिस चस्पा

Sun, 17 Mar 2019 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
कलियर में आईपीएस कॉलेज पर कुर्की नोटिस चस्पा
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर। करोड़ों की छात्रवृत्ति के घोटाले के मामले में एसआईटी की ओर से आईपीएस कॉलेज पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। 25 मार्च तक एसआईटी के सामने पेश न होने या कोर्ट में सरेंडर न होने पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में एसआईटी की टीम एक आरोपी को पहले ही जेल भेज चुकी है। जबकि एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है।
विज्ञापन

करोड़ों की छात्रवृत्ति के घोटाले के मामले में एसआईटी की तरफ से लगातार कार्रवाई की जा रही है। एसआईटी अब तक कई बड़ी कार्रवाई छात्रवृत्ति घोटाले से जुड़े कई कॉलेजों पर कर चुकी है। पिछले दिनों एसआईटी की टीम ने कलियर क्षेत्र स्थित आईपीएस कॉलेज में करोड़ों रुपये की छात्रवृत्ति का घोटाला पकड़ा था। टीम ने उस दौरान कॉलेज के मालिक अंकुर शर्मा को जेल भेज दिया था। जबकि अंकुर शर्मा के भाई विवेक शर्मा तभी से फरार चल रहे हैं। एसआईटी की टीम लगातार आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है, लेकिन आरोपी का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। शनिवार को एसआईटी की टीम कॉलेज पहुंची और कॉलेज पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। एसआईटी की टीम के कुर्की का नोटिस चस्पा करने से कॉलेज परिसर में अफरातफरी का माहौल बना रहा। एसआईटी की टीम में शामिल एसआई प्रमोद कुमार ने टीम के साथ कॉलेज पहुंचकर गेट पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। उन्होंने बताया कि अगर आरोपी 25 मार्च तक सरेंडर नहीं होता है तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। उधर, बताया जा रहा है कि छात्रवृत्ति घोटाले में एसआईटी की तरफ से जल्द ही बड़ी कार्रवाई की जाएगी। जांच में कई और कॉलेज एसआईटी के शिकंजे में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed