{"_id":"5be7234bbdec22694123d66a","slug":"101541874507-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक सरबत करीम अंसारी बसपा से निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक सरबत करीम अंसारी बसपा से निष्कासित
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। पूर्व विधायक सरवत करीम अंसारी को बसपा से निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी ने अंसारी के पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के चलते यह कार्रवाई की है। अंसारी मंगलौर नगर पालिका निकाय चुनाव में अपने समर्थक के लिए टिकट मांग रहे थे।
सरवत करीम अंसारी वर्ष 2012 में बसपा के टिकट पर मंगलौर विधानसभा से चुनाव मैदान में उतरे और जीत हासिल की थी। वर्ष 2017 में भी वह पार्टी के सिंबल पर मैदान में उतरे थे, लेकिन इस चुनाव में कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन ने अंसारी को पटकनी दी थी। इसके बाद से सरवत करीम अंसारी बसपा में थे। इस बार निकाय चुनाव के लिए पूर्व विधायक सरवत करीम अंसारी मंगलौर से अपने समर्थक के लिए पार्टी से टिकट मांग रहे थे, लेकिन यहां बसपा ने किसी और को टिकट दे दिया। इससे नाराज पूर्व विधायक ने अपने समर्थक दिलशाद को निर्दलीय मैदान में उतारा है। पूर्व विधायक अंसारी बाकायदा दिलशाद का नामांकन दाखिल कराने भी तहसील पहुंचे थे। पूर्व विधायक के बगावती तेवरों पर पार्टी के पदाधिकारी पल-पल निगाह रख रहे थे। इसके चलते अब अंसारी को बसपा से निष्कासित कर दिया गया है।
--
पूर्व विधायक सरबत करीम अंसारी को पार्टी से निष्कासित किया गया है। यह कार्रवाई पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते की गई है।
-कुलदीप बालियान, प्रदेश अध्यक्ष, बसपा
--
मुझे पार्टी की कार्रवाई के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैंने तो अपने आप को नामांकन जमा कराते समय ही निष्कासित मान लिया था। पार्टी जो करती है, वह सही करती है।
विज्ञापन
-सरवत करीम अंसारी, पूर्व विधायक