फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   गन्ना समिति और परिषद के नौ कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोका

गन्ना समिति और परिषद के नौ कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोका

Fri, 27 Apr 2018 12:08 AM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
गन्ना समिति और परिषद के नौ कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोका
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रुड़की। डीसीओ आशीष नेगी ने लिब्बरहेड़ी गन्ना समिति और विकास परिषद का निरीक्षण किया। इस दौरान गन्ना समिति के छह कर्मचारी और गन्ना विकास परिषद के चार सुपरवाइजर नदारद मिले। डीसीओ ने सभी कर्मचारियों के एक दिन के वेतन पर रोक लगा दी है। लिब्बरहेड़ी गन्ना समिति की ओर से समाचार पत्रों को दिए गए विज्ञापन में भी अनियमितता पाई गई।

बृहस्पतिवार को डीसीओ आशीष नेगी ने लिब्बरहेड़ी समिति का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले गन्ना समिति लिब्बरहेड़ी का निरीक्षण किया। समिति के कार्यालय से पांच लिपिक और पर्ची वितरक अनुपस्थिति मिले, जबकि उनकी उपस्थिति दर्ज थी। इसके साथ ही 26 जनवरी व अन्य अवसरों पर जो विज्ञापन प्रकाशित कराए गए है, उनमें भी नियमानुसार अधिकारियों की स्वीकृति नहीं ली गई है। इसके साथ ही प्रबंधन कमेटी की एक साल से कोई मीटिंग नहीं हुई थी, जबकि यह हर तीसरे-चौथे माह होती अनिवार्य थी। इसके साथ ही गन्ना समिति में प्रबंधन समिति का रजिस्टर भी नहीं मिल पाया है। कर्मचारियों ने बताया कि चेयरमैन कई माह पहले रजिस्टर को अपने साथ ले गए थे। इस पर डीसीओ ने समिति सचिव, स्थापन खंड और लेखा खंड से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। डीसीओ ने नदारद कर्मचारियों के एक दिन के वेतन पर रोक लगाई है। इसके बाद डीसीओ ने गन्ना विकास परिषद लिब्बरहेड़ी का निरीक्षण किया, जहां पर परिषद के चार सुपरवाइजर अनुपस्थिति मिले है। इनका एक दिन का वेतन रोकते हुए एफसीडीआई से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। डीसीओ आशीष नेगी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि स्पष्टीकरण आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed