{"_id":"5ad252ff4f1c1b81028b4916","slug":"101523733247-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया राजकीय महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया राजकीय महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर। राजकीय महाविद्यालय लक्सर में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को छात्रों को संस्कार दिया जाना बेहद आवश्यक है, तभी सर्वांगीण विकास हो सकता है।
एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने स्कूल में पौधरोपण भी किया। वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रवीण जोशी, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आशुतोष शरण, डॉ. दुर्गेश, डॉ. कनुप्रिया, डॉ. शेफाली शुक्ला व छात्र संघ अध्यक्ष रोहित ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में एसडीएम ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पाने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अश्वनी चौधरी, शोभाराम, विपिन, अनूप चौधरी आदि शामिल थे।
ये छात्र हुए सम्मानित
- गोलाफेंक में दीपक और निकिता, शतरंज में संगीता, कैरम में शुभम व छाया, लंबी कूद में रोहित गिरी व मीनाक्षी, ऊंची कूद में दीपक व शिवानी, बैडमिंटन में दीपक व नीतु, रंगोली में शहला खान, पोस्टर में शुभम, सलाद में अंजू, अपशिष्ट प्रबंधन व मेहंदी में रुखसार, भाषण में शिवानी, खो-खो मे रीता, रस्साकशी में आशु तथा बालीवाल में अमित की टीम पहले स्थान पर रही। मीनाक्षी, प्रगति, रकचंदा, शुभम, राहुल को विशिष्ट पुरस्कार दिए गए। कॉलेज में डॉ. दुर्गेश को सर्वश्रेष्ठ अधिकारी, तृतीय श्रेणी में मोनु कुमार व चतुर्थ श्रेणी में चंचल को पुरस्कृत किया गया।