{"_id":"59a9acec4f1c1b54738b4c64","slug":"101504292076-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू समाज में बिखराव पर जताई गई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू समाज में बिखराव पर जताई गई चिंता
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। विश्व हिंदू परिषद की ओर से आयोजित सामाजिक समरसता बैठक में परिषद के केंद्रीय मंत्री देवजी भाई रावत ने कहा कि समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, छुआछूत के कारण हिंदू समाज बिखराव की ओर है। लेकिन, अब हमें जाति का भेदभाव छोड़कर समाज हित में कार्य करना चाहिए।
शुक्रवार को रामनगर चौक स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में केंद्रीय मंत्री देवजी भाई रावत ने कहा कि छुआछूत मिटाने से ही सामाजिक समरसता संभव है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आईआईटी रुड़की के रिटायर्ड प्रोफेसर डा. राजेश चंद्रा एवं मानसिंह जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद ने कहा कि देश में आतंकवाद चरम पर है, लेकिन हम हिंदू आपस में जाति के नाम पर बंट रहे हैं। यह देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए उचित नहीं है। उत्तराखंड के प्रमुख समरसता विभाग के कृष्ण बिष्ट ने पश्चिमी सभ्यता के बढ़ते प्रभाव को देश के लिए खतरा बताया। बैठक में बृजमोहन खंड संघ संचालक, भरत भूषण प्रांतीय अध्यक्ष सेवा भारती, सुरेंद्र दाबसे मंच संचालन राजेंद्र सैनी ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित चतर सेन, विभाग मंत्री विकास शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष शिव प्रसाद त्यागी, दिलीप मेहंदीरत्ता, ब्रज मोहन मौर्य, पंकज बिश्नोई, अंकित, दीपांकर गुप्ता, परवीन राणा, वरुण त्यागी, दीपक केंथल, अमन गिरी, प्रवीण गिरी, संजय बजरंगी, अंकित त्यागी, अजीत मधुकर, सुरजीत सिंह, राहुल सैनी, रामपाल उपाध्याय, सचिन, नितिन शर्मा, हरिमोहन गुप्ता, सौरभ गोयल आदि उपस्थित रहे।