फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   10 Shiva devotees lost their lives in Mangalore in 10 days

कावड़ यात्रा: मंगलौर में दस दिन में 10 शिवभक्तों ने गंवाई जान

Fri, 29 Jul 2022 12:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
10 Shiva devotees lost their lives in Mangalore in 10 days
करीब दो सप्ताह तक चली कांवड़ यात्रा शिव के जलाभिषेक के साथ समाप्त हो गई। हालांकि इस यात्रा में मंगलौर क्षेत्र में करीब 10 शिवभक्तों ने अलग-अलग हादसों में अपनी जान गंवाई। इस दौरान करीब चार दर्जन कांवड़िए घायल हुए।
विज्ञापन

14 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो गई थी। शुरू में इतनी भीड़ नहीं थी लेकिन करीब चार दिन बाद से मंगलौर क्षेत्र में 10 कांवड़ियों की अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में मौत हुई है। इसमें 18 जुलाई को सुधीर शर्मा निवासी पोकरवास भिवानी हरियाणा की मंडावली में हार्ड अटैक से मौत हुई, जबकि 20 जुलाई को जतिन (16) की पीरपुरा फ्लाईओवर के पास बाइक की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं 21 जुलाई को सूरज निवासी ओखला नई दिल्ली की सीएचसी नारसन के पास सड़क दुर्घटना में मौत हुई। इसी दिन हरिद्वार से गंगाजल लेकर जा रहे पति-पत्नी की बिझौली फ्लाईओवर के पास बाइक फिसल गई, जिसमें संजू निवासी नांगलोई दिल्ली की मौत हो गई, जबकि उसका पति यशपाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। 23 जुलाई को उत्तम शुगर मिल के पास दो बाइकों की भिड़ंत में करण निवासी ब्रह्मपुरी पंखा रोड दिल्ली की मौत हो गई थी। वहीं 24 को लक्सर रोड पर नगला इमरती बाईपास के पास सड़क पार कर रहे कावड़िए दीपक कुमार निवासी मुंडका नई दिल्ली की वाहन की टक्कर से मौत हो गई थी। 25 जुलाई को नारसन सीएचसी के सामने हाईवे पार कर रहे लोकेश कुमार निवासी नूह जिला मेवात हरियाणा को कांवड़ियों के ट्रक ने टक्कर मार दी थी, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। 26 जुलाई को मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में हिमांशु निवासी दौलतपुर सरधना मेरठ की बाइक टकराने से मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं नगला इमरती के पास अपने वाहनों को आगे निकालने की होड़ में कांवड़ियों के दो गुटों में संघर्ष हो गया था। इसमें कार्तिक निवासी सिसौली मुजफ्फरनगर की मौत हो गई थी। वहीं संभल निवासी आर्यन गर्ग की बाइक से गिरने से मौत हो गई थी। इसके अलावा मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में करीब 4 दर्जन कांवड़िए घायल हुए हैं, जिनमें से आधा दर्जन की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में करीब 10 कांवड़ियों की मौत हुई है।
विज्ञापन

बिझौली फ्लाईओवर बना ब्लैक स्पॉट
कांवड़ यात्रा के साथ ही सामान्य दिनों में भी बिझौली पलाईओवर पर सर्वाधिक सड़क हादसे हो रहे हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान बिझौली फ्लाईओवर पर करीब एक दर्जन सड़क हादसे हुए हैं। इस तरह से मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में अब बिझौली फ्लाईओवर नया ब्लैक स्पॉट बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed