फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   robbery in rudrapur

मामा ने डलवाई थी भांजी के ससुराल में डकैती

Tue, 22 Mar 2016 08:16 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Tue, 22 Mar 2016 08:16 AM IST
विज्ञापन
robbery in rudrapur
डकैती - फोटो : अमर उजाला

रुद्रपुर पुलिस ने दस दिन पहले नानकमत्ता में ज्वैलर्स के घर हुई डकैती का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


आरोपियों में पीड़ित की बहू का मामा भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों से करीब 40 फीसदी जेवर, रिवाल्वर और घटना में प्रयुक्त कार बरामद कर ली है। वारदात में लिप्त छह आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


रविवार शाम एसएसपी केवल खुराना ने पत्रकार वार्ता में बताया 10 मार्च की सुबह नानकमत्ता में न्यू फैंसी पंजाब ज्वैलर्स के मालिक सुधीर रस्तोगी, उसकी पत्नी और पुत्र हिमांशु को बंधक बनाकर तमंचे के बल पर बदमाश 5 किलोग्राम चांदी के जेवरात, 750 ग्राम सोने के जेवरात, 40 हजार नकद और लाइसेंसी रिवाल्वर लूटकर स्विफ्ट कार से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छानबीन में वारदात में पांच से अधिक बदमाशों की लिप्तता होने पर लूट का मुकदमा डकैती में तरमीम कर दिया गया था। एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो बदमाशों की फोटो मिली थी। रविवार दोपहर ढाई बजे मुखबिर ने सूचना दी कि डकैती में शामिल बदमाश लूटे माल को बेचने कार संख्या यूपी14सीएम 7369 से बहेड़ी के रास्ते नेपाल जाने वाले हैं।

नानकमत्ता में इंडिया फार्म के पास कार को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े बदमाशों में राजकुमार निवासी पशुटोला थाना मीरो जिला आरा भोजपुर बिहार, भगवान दास निवासी अजदुल्लापुर मिलक रामपुर, खालिद निवासी वहीदनगर नूर मस्जिद के पास थाना कुआरसी अलीगढ़ शामिल थे।

तीनों के कब्जे से 2 किलो 400 ग्राम चांदी, 280 ग्राम सोना, रिवाल्वर और 12 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई। भगवानदास ने बताया कि वह पीड़ित सुधीर की बहू रुबी का मामा है। उसने ही घर की रेकी करने के लिए फरवरी में बाबूराम को अपने भाई के साथ सुधीर के घर में ठहराया था।


बीते 9 मार्च की रात राजकुमार, खालिद के साथ बाबूराम, मुजाहिद सुनील शर्मा उर्फ गुलजारी पंडित और उसका भाई महेश शर्मा निवासी दिल्ली कार से नानकमत्ता पहुंचे थे। घर में घुसने का मौका नहीं मिलने पर उन्होंने अगली सुबह वारदात को अंजाम दिया। डकैती के बाद सभी दिल्ली गए और मुजाहिद के घर में माल का बंटवारा कर लिया।

बाबूराम ने भगवानदास के घर जाकर उसका हिस्सा दे दिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने माल को बेचने के लिए सहारनपुर निवासी आकाश और बदायूं के ज्वैलर्स लल्ला वर्मा उर्फ मुनीज वर्मा को देने की बात स्वीकारी है। फरार मुजाहिद, महेश, बाबूराम, गुलजारी, लल्ला और आकाश की तलाश सरगर्मी से की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed