{"_id":"6a885f77d88c7a93d206bb46","slug":"youth-flees-with-bag-containing-cash-and-documents-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1029-145387-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग लेकर फरार हुआ युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग लेकर फरार हुआ युवक
Fri, 21 Aug 2026 07:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 21 Aug 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग लेकर फरार हुआ युवक
डोईवाला। शुगर मिल रोड स्थित स्पोर्ट्स की दुकान से दोपहिया वाहन सवार युवक दुकानदार का बैग लेकर फरार हो गया। बैग में करीब 50 हजार रुपये की नकदी, पेन, आधार कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज थे। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मिस्सरवाला निवासी वरुण वधावन ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनके पिता योगेश वधावन शुगर मिल रोड पर स्पोर्ट्स सामान की दुकान चलाते हैं। बृहस्पतिवार शाम करीब 6:30 बजे एक युवक दोपहिया वाहन से दुकान पर आया। उसके साथ एक महिला भी थी। सामान लेने के लिए योगेश पीछे मुड़े, इसी दौरान युवक बैग उठाकर वाहन से फरार हो गया। शोर मचाने तक आरोपी काफी दूर निकल चुका था।प्रभारी निरीक्षक राकेश गुसांई ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
-- -- -- -- -
निर्माणाधीन मकान से चुराई सरिया
डोईवाला। कान्हरवाला में एक निर्माणाधीन मकान से अज्ञात चोरों ने सरिया और अन्य निर्माण सामग्री चुरा ली। वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई है। निर्माणाधीन मकान नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह नेगी के भाई धीरेंद्र सिंह नेगी का है। बीती रात तीन बजे तड़के तीन लोग निर्माणाधीन मकान में घुसते हुए दिखाई दे रहे है। चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद होने से मामला संज्ञान में आया है। घटना से क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त हो रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस को मामले से अवगत कराया गया है। साथ ही उचित कार्रवाई की मांग की गई है।