फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   BKU (Tikait) holds tractor rally over farmers 11-point demands

Rishikesh News: किसानों की 11 सूत्री मांगों को लेकर भाकियू टिकैत ने निकाली ट्रैक्टर रैली

Fri, 21 Aug 2026 07:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 21 Aug 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
BKU (Tikait) holds tractor rally over farmers 11-point demands
- तहसील मुख्यालय पर शुरू हुआ तीन दिवसीय आंदोलन, बड़ी संख्या में किसान हुए शामिल
विज्ञापन

डोईवाला। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप से जुड़े किसानों ने शुक्रवार को किसानों की विभिन्न 11 सूत्री मांगों के लिए नगर में ट्रैक्टर रैली निकालकर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। किसानों ने तीन दिवसीय आंदोलन भी शुरू किया। शुक्रवार को भाकियू टिकैत परवादून जिलाध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा के नेतृत्व में किसान ट्रैक्टर लेकर गन्ना समिति परिसर में एकत्रित हुए और वहां से रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे जहां उन्होंने धरना प्रदर्शन की शुरूआत की। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी उषा तोमर ने कहा कि सरकार की किसानविरोधी नीतियों के कारण देश भर का किसान हतोत्साहित होकर आत्महत्या जैसे कदम उठा रहा है। राज्य में स्मार्ट मीटर के नाम पर किसानों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि किसानों की अनदेखी होने पर संगठन को आंदोलन का बिगुल बजाना पड़ा है। कहा कि किसान आर्थिक और अन्य कई तरह की समस्याओं से ग्रसित हो चुका है। प्रदेश कार्यालय प्रभारी हरेंद्र बालियान ने बताया कि शुक्रवार से तीन दिवसीय आंदोलन शुरू हो गया है। पहले दिन ट्रैक्टर रैली निकालकर किसानों की आवाज को बुलंद किया गया है। बताया कि किसान अब लगातार तीन दिनों तक तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। ट्रैक्टर रैली में सरंक्षक गुरदीप सिंह,सागर मनवाल, कमल अरोड़ा, जसबीर सिंह समेत भारी संख्या में किसान शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed