फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Youth dies under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितयों में युवक की मौत

Wed, 13 Oct 2021 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances
ऋषिकेश। लक्कड़घाट श्यामपुर स्थित हनुमान मंदिर के सामने सड़क किनारे खड़े वाहन में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्थानीय लोगों इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए एम्स में भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने बताया कि उन्हें मंगलवार को सूचना मिली कि हनुमान मंदिर लक्कड़घाट श्यामपुर के सामने कच्ची रोड किनारे एक वाहन खड़ा है। वाहन के अंदर एक व्यक्ति चालक की सीट पर मृत पड़ा है। वाहन के अंदर दुर्गंध आ रही है। पुलिस टीम ने जब वाहन को खोल कर चेक किया तो वाहन में बेहोश पड़े व्यक्ति के मुंह से झाग आ रहा था। उसके कपड़ों पर सफेद रंग का पदार्थ लगा था। कोतवाली पुलिस ने मृतक की पहचान रविंद्र थपलियाल (36) पुत्र शिवप्रसाद थपलियाल, निवासी गली नंबर 58 रोड श्यामपुर, ऋषिकेश, देहरादून के रुप में की। पुलिस ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। छानबीन के बाद पता चला कि मृतक पर अधिक कर्ज था। जिस कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। कोतवाली पुलिस ने प्रथम दृष्टया मौत का कारण विषाक्त पदार्थ खाना बताया है। कोतवाली पुलिस इस ओर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed