फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Youth dies after being hit by pickup vehicle

पिकअप वाहन की चपेट आने से युवक की मौत

Mon, 30 Aug 2021 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by pickup vehicle
डोईवाला। लालतप्पड़ क्षेत्र में बैक हो रही एक पिकअप वाहन की चपेट में एक युवक आ गया। गंभीर रूप से घायल हुऐ युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली के लालतप्पड़ पुलिस चौकी क्षेत्र में रविवार को एक पिकअप वाहन की चपेट में युवक आ गया। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरिक्षक राजविक्रम सिंह पंवार ने बताया कि लालतप्पड़ क्षेत्र में एक पिकअप वाहन बैक हो रही थी। वाहन चालक को पता नहीं चला की कोई पीछे खड़ा है। तेज गति से बैक हुए वाहन की चपेट में आने से युवक बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को हिमालयन अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अमन (19) पुत्र सुदामा निवासी कोटला बढ़ापुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। बताया कि क्षेत्र में वह मजदूरी करता था। उसके बारे में अन्य जानकारियां जुटाई जा रही है। अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। वाहन को पुलिस चौकी में खड़ा करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed