फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Workers protested against factory management

श्रमिकों ने फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ दिया धरना

Thu, 17 Feb 2022 08:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 08:58 PM IST
विज्ञापन
Workers protested against factory management
ढालवाला स्थित एक गत्ता फैक्टरी में काम कर रहे श्रमिकों ने फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ गेट पर धरना दिया। इस दौरान श्रमिकों ने फैक्टरी प्रबंधन पर श्रम कानून के उल्लंघन का आरोप लगाया। वहीं कर्मचारियों ने श्रम कानून के अंतर्गत आने वाली सुविधाओं का लाभ न देने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

बुधवार को गत्ता फैक्टरी में एक कर्मचारी कार्य के दौरान मशीन की डाई के बीच फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। एम्स ऋषिकेश में घायल मजदूर का उपचार चल रहा है। बृहस्पतिवार को फैक्टरी में कार्यरत श्रमिकों ने घायल कर्मचारी की अनदेखी को लेकर फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। श्रमिकों ने फैक्टरी के बाहर धरना दिया। धरना देने वाले श्रमिकों का कहना था कि फैक्टरी प्रबंधन की ओर से उनको ईएसआई, पीएफ और साप्ताहिक अवकाश का लाभ नहीं दिया जा रहा है। श्रमिकों ने कहा कि उनको नियमानुसार वेतन भी नहीं दिया जाता। जो वेतन दिया जाता है, वह समय से नहीं मिलता। यदि कोई श्रमिक अपने हक के लिए आवाज उठाता है तो उसे फैक्टरी से बाहर निकाल दिया जाता है। फैक्टरी में करीब 200 श्रमिक काम करते हैं, लेकिन फैक्टरी के अंदर डिस्पेंसरी भी नहीं है। मजदूरों का कहना था कि गत्ता फैक्टरी में उनका शोषण हो रहा है। श्रम विभाग, राज्य कर्मचारी बीमा निगम देहरादून, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन देहरादून के अधिकारी भी श्रम कानूनों का पालन नहीं करवा पा रहे हैं।
विज्ञापन

- ढालवाला स्थित गत्ता फैक्टरी नियमों के विरुद्ध चल रही है। इस फैक्टरी पर विभाग की ओर से दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इस फैक्टरी पर श्रम विभाग की ओर से वर्ष 2019 में दो करोड़ 47 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसी मामले में 28 फरवरी को तारीख की लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सिरताज सिंह रांगड़, श्रम प्रवर्तन अधिकारी टिहरी गढ़वाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed