फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Women's strike continues in Sheeshmajhari

शीशमझाड़ी में महिलाओं का धरना प्रदर्शन जारी

Fri, 24 Sep 2021 01:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Women's strike continues in Sheeshmajhari
शीशम झाड़ी क्षेत्र में धरना प्रदर्शन करती स्थानीय महिलाएं। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर शीशमझाड़ी में मातृ शक्ति का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। महिलाओं ने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। जल्द समस्या का सामाधान नहीं होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नगरपालिका मुनिकीरेती अंतर्गत मदर मैरीकल स्कूल के समीप शीशमझाड़ी में सामाजिक कार्यकर्ता अनिल बडोला के नेतृत्व में स्थानीय लोग अनिश्चिकालीन धरना दे रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे नगरपालिका में शामिल हैं, लेकिन आज भी सुविधाओं के अभाव में गुजर बसर कर रहे हैं। सीवर लाइन चौक होना तो क्षेत्र की बहुत बड़ी समस्या बनी हुई है। क्षेत्र में आंतरिक सड़कों की नाली का निर्माण नहीं है। जिससे सड़कों पर जलभराव रहता है। गंदे पानी के कारण आसपास दुर्गंध और संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा निराश्रित जानवर से कई राहगीर चोटिल हो गए हैं। पालिका प्रशासन को कई बार इस बारे में अवगत कराया जा चुका है। जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अब उन्होंने धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

इस मौके पर कलावती रावत, विशंबरी रावत, सरकस्वती बुटोला, शांति गौड़, अनीता बहुगुणा, अनीता गुसाईं, देवेश्वरी रावत, अंजू कंडवाल, विमला बर्थ्वाल, सीमा चमोली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed