फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Woman jumped from raft into Ganga, water police saved her Rishikesh Ganga

Rishikesh News: राजस्थान की महिला ने राफ्ट से गंगा में लगाई छलांग, खुदकुशी करने थी आई, जल पुलिस ने बचाया

Tue, 22 Oct 2024 11:16 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 22 Oct 2024 11:16 AM IST
सार

किसी व्यक्ति ने महिला की फोटो एडिट कर सोशल मीडिया में वायरल कर दी थी। महिला परेशान चल रही थी। जिस वजह से उसने अपनी जान देने का फैसला लिया।

विज्ञापन
Woman jumped from raft into Ganga, water police saved her Rishikesh Ganga
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

राजस्थान की एक महिला ने गरुड़ चट्टी के समीप राफ्ट से गंगा में छलांग लगा दी। जिस पर वहां मौजूद जल पुलिस और राफ्ट गाइड ने तत्परता से महिला को सकुशल गंगा से बाहर निकाल दिया। बताया जा रहा है कि महिला यहां खुदकुशी करने आई थी।

विज्ञापन


महिला की किसी व्यक्ति ने फोटो एडिट कर सोशल मीडिया में वायरल कर दी थी। इससे महिला परेशान चल रही थी। राजस्थान पुलिस ने सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे थाना मुनि की रेती के प्रभारी निरीक्षक को फोन कर सूचना दी कि कोटपुतली राजस्थान निवासी एक महिला खुदकुशी करने आई है। जिसकी वर्तमान लोकेश तपोवन है। जिस पर मुनि की रेती पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक रीतेश साह ने बताया कि चौकी प्रभारी तपोवन, शिवपुरी व प्रभारी गूलर ने जल पुलिस की टीम गठित कर अपने अपने क्षेत्र के अंतर्गत घाटों व बीच पर महिला की तलाश शुरू की। पूछताछ करने पर पता चला कि उक्त महिला कुछ समय पहले राफ्टिंग के लिए ब्रह्मपुरी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...सियासत: ...मैं अब ज्यादा दौड़ भाग नहीं कर पाऊंगा, केदारनाथ उपचुनाव में इन्हें आगे रखना चाहते हैं हरीश रावत

चौकी तपोवन जल पुलिस व राफ्टिंग कर्मियों ने साथ मिलकर प्राप्त सूचना के आधार पर महिला की राफ्ट को गरुड चट्टी के पास रुकवाने प्रयास किया तो महिला ने अचानक गंगा में छलांग लगा दी। जिस पर राफ्ट गाइड व जल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला को सकुशल गंगा से बाहर निकाला। महिला ने पुलिस को बताया कि वह राजस्थान परिवहन निगम में परिचालक के पद पर कार्यरत है। किसी पुरुष सहकर्मी ने उसकी फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल की दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed