फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Wisdom golbal and OSN win competition

विस्डम ग्लोबल व ओएसएन ने जीता मुकाबला

Sat, 12 Oct 2019 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
Wisdom golbal and OSN win competition
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय अंतरविद्यालयीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता संपन्न हो गई। प्रतियोगिता का फाइनल मैच बालक वर्ग में विस्डम ग्लोबल व बालिका वर्ग में ओएसएन ने जीता।
विज्ञापन

शुक्रवार को ढालवाला स्थित विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित बास्केटबॉल प्रतियोगिता का पहला फाइनल मैच बालक वर्ग में विस्डम ग्लोबल और आचार्यकुलम स्कूल के बीच खेला गया। इसमें विस्डम ग्लोबल ने आचार्यकुलम स्कूल को 39-33 से पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता का दूसरा फाइनल बालिका वर्ग में एनजीए और ओएनएस के बीच खेला गया, जिसमें ओएनएस ने एनजीए को 8-2 से पराजित कर विजेता घोषित हुई। बालक वर्ग में तीसरे स्थान पर मां आनंदमयी मेमोरियल स्कूल ने 20-10 से सफलता हासिल की, जबकि बालिका वर्ग में अगापे मिशल स्कूल 6-2 से तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के समापन पर नगर पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी, विद्यालय के प्रबंधक मोहन डंग, कप्तान सुमंत डंग ने विजयी टीमों को स्वर्ण पदक व प्रमाणपत्र भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. कोयली चकवर्ती, अजय सती, आरती कुड़ियाल, सुचिता सैनी, सोनिका सचदेवा, ज्योति कोठियाल, निशा कुड़ियाल, दीक्षा सेमवाल, दिनेश पैन्यूली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed